11000 खिलाड़ियों को ईनाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजेताओं के खातों में ट्रांसफर किये 8.30 करोड़ रुपए

by

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य के सबसे बड़े खेल मुकाबले खेडां वतन पंजाब दीयां के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में हुये इन खेलों में 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।  मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खेल के दौरान राज्य भर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता 11 हज़ार खिलाड़ियों के लिए 8.30 करोड़ रुपए की ईनामी राशि जारी की गई।

                           मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में राज्य के लिए यश अर्जित करना जारी रखेंगे।

8 एज ग्रुप में देखने को मिले मुकाबले :    इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी दी है कि इस साल आठ उम्र वर्गों के 35 मुकाबले करवाए गए। उन्होंने कहा कि पहली दफा इन खेलों में रगबी, साइकलिंग, घुड़सवारी, वुशू और वॉलीबाल शूटिंग को भी शामिल किया गया । उन्होंने कहा कि इस बार अंडर-14, 17, 21, 21 से 30, 31 से 40, 41 से 55, 56 से 65 साल और 65 साल से अधिक उम्र वर्ग के मुकाबले करवाए गए।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता को 10 हजार, रजत के लिए सात हजार और कांस्य पदक विजेता के लिए पांच हजार की इनामी राशि समेत कुल 8.30 करोड़ रुपए के नकद ईनाम खिलाड़ियों को दिए गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह सम्मान खेल खिलाड़ियों को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करने की दिशा में बड़ा कदम है।

कमजोर खिलाड़ियों को मिलेगी मदद :  भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह खेल खिलाड़ियों की क्षमता और कमजोरियों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार के लिए मददगार होंगी, जोकि भविष्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए सहायक साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही क्योंकि खेल राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्म शंकर जिम्पा खिलाफ पक्का मोर्चा 15 जनवरी से :  पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक में फैसला

गढ़शंकर, 9 जनवरी : पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। इस बैठक में प्रदेश...
article-image
पंजाब

Due to Khanna’s Efforts

Hoshiarpur/ June 19 /Daljeet Ajnoha : Due to the dedicated efforts of former BJP MP Avinash Rai Khanna and the effective foreign policy of the Indian Government, Harmesh Lal—a resident of Siparian village in...
article-image
पंजाब

सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़….30 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 जुलाई । पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हो रहे एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- वे आरक्षण के सख्त विरोधी थे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को...
Translate »
error: Content is protected !!