114 ग्राम चरस बरामद : 2 आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ । डमटाल : नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने डमटाल पुलिस थाना के तहत एक्साइज बैरियर के पास दो लोगों से 114.2 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में दोनों आरपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस टीमें गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एनएच-44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे दो लोग बैठे हुए हैं तथा उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस मौजूद है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी जहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बलदेव पुत्र नन्द लाल निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 44 वर्ष) तथा जीत पुत्र लोभी निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 40 वर्ष) के रूप में बताई। पुलिस ने जब उनके कैरी बैग की तलाशी ली तो बैग के भीतर पोलिथीन में छिपाकर रखी 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।  उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई के बेड पर भाभी के साथ संबंध बनाती थी बहन : एक दिन उसके भाई और मां को पता चल गया, फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था

यमुनानगर :   ​ ननंद और भाभी में बहुत कम पटती है। यह बात अक्सर अक्सर आपने सुनी होगी।  लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा केस सामने आया है। जहां ननंद और भाभी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई :   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार तड़के हुई भीषण वर्षा से प्रभावित मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 8 गिरफ्तार : 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में पुलिस ने  अलग-अलग जगह से एक महिला सहित 8 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आगनबाड़ी वर्कर्स ने केंद्र व पंजाब सरकार की बाल विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए केंद्रीय फरमानों के पत्र जलाकर किया रोष प्रदर्शन

केंद्र और पंजाब सरकार छोटे बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी कर रही है और सरकार लगातार पोषण ट्रैकर ऐप पर बिना टैब वाली वर्कर्स से मुफ्त काम ले रही – लखविंदर कौर उस्मानपुर...
Translate »
error: Content is protected !!