1,146 करोड़ रुपए का पंजाब मंडी बोर्ड का वार्षिक बजट पारित : केंद्र सरकार द्वारा मंडी बोर्ड का आर.डी.एफ. रोकने के कारण गांवों की लिंक सड़कों, मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास रुका पड़ा – चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट

by

चंडीगढ़: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में किसान भवन में बोर्ड आफ डायरेक्टर्ज की मीटिंग हुई। जिसमें, पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित एजैंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और 1,146 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित किया गया। इस दौरान हरचंद सिंह बरसट ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मंडी बोर्ड का आर.डी.एफ. रोकने के कारण गांवों की लिंक सड़कों, मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास रुका पड़ा है।

इसलिए, मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिए बीते एक साल में विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनको जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजाब की मंडियों में खाली पड़े प्लाटों की बोली करवाई जा रही है और नई आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी सैक्टर65ए मोहाली में जहां रैगुलर मॉनिटरिंग करते हुए 7 दुकानें बेची जा चुकी हैं, वहीं यूजर चार्जिज में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है, जहां वर्ष 2021-22 के दौरान 24 लाख रुपए और वर्ष 2022- 23 के दौरान 35 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं, वहीं आगामी वित्तीय वर्ष 2024- 25 के दौरान लगभग 45 लाख रुपए का ठेका तय हुआ है।

इस अवसर पर चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने गांव महमदपुर पंचायत से संदीप सिंह, तरनतारन सिंह, भजन सिंह वालिया, कुलवंत सिंह, चरण सिंह, गुरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह को सम्मानित किया और जल्द ही महमदपुर में सब-यार्ड बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद हास्पीटेलिटी का कोर्स करने वाले किसान भवन के 30 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महमदपुर गांव के लोगों ने 83 बीघे जमीन मंडी बोर्ड को दान दी
चेयरमैन ने आगे बताया कि महमदपुर गांव के लोगों द्वारा कुल 83 बीघे जमीन मंडी बोर्ड को दान दी गई है, जहां जल्द ही सब-यार्ड का निर्माण कराया जाएगा। किसानों एवं लोगों की सुविधा के लिए किसान भवन एवं किसान हवेली में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग वैब पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही अप्रैल 2023 में जहां आय 7,08,350 रुपए थी, वहीं जनवरी 2024 तक यह बढ़कर 37,37,881 रुपए हो गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऑफ सीजन के दौरान मंडियों में बने बड़े-बड़े कवर्ड शैडों में इनडोर गेम्स भी शुरू किए गए हैं, जिसकी शुरूआत मार्कीट कमेटी रामपुरा फूल द्वारा मंडी में बच्चों को स्केटिंग की ट्रेनिंग देने के साथ की गई है और इसी प्रकार खेल विभाग से बात करके अन्य मंडियों में भी खेल प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा लिए गए लगभग 2000 करोड़ रुपए के ऋण की किस्तें भी चुकाई जा चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेपर मिल दुआरा पराली तूड़ी जलाने के खिलाफ सैला खुर्द में मुख्य सड़क पर तीन घंटे लोगो ने लगाया जाम

सैला खुर्द – पेपर मिल सैला खुर्द में ईंधन के रूप में जलाए जा रहे फसलों की वेस्टेज पराली और तूड़ी आदि जोकि पशुओं के चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है । इसे...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में 17 लाख रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 08 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के...
article-image
पंजाब

Minar-e-Begumpura and Sri Guru Ravidas

Punjab SC Commission chairman inspects Minar-e-Begumpura Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : Punjab Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi today visited Minar-e-Begumpura and Sri Khuralgarh Sahib with saints and community leaders to review ongoing development works....
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा जागरूकता सेमिनार नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक – कंवर अरोड़ा

नवांशहर। कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा : जागरूकता सेमिनार हमारे नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!