1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

by

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन बरामद की है।

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलों में विभाग ने टास्क फोर्स टीमों और फ्लाइंग स्कवॉड (एफएस) का गठन किया है। प्रदेश में विभाग की 59 टीमें निरंतर निगरानी कर कार्रवाई कर रही है। पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टास्क फोर्स सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के भण्डारण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी कर रही है।

                       उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला सिरमौर में विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भट्ठियों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पावंटा साहिब के खारा गांव के घने जंगलों में करीब 13 किलोमीटर तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्ठियां और लाहन से भरे ड्रम जब्त किए। टीम ने 61000 लीटर अवैध लाहन नष्ट की। इसकी अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है। डॉ. यूनुस ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 सप्ताह के दौरान जिला सिरमौर में 63515 लीटर, हमीरपुर में 10824 लीटर, सोलन में 18020 लीटर, कांगड़ा में 2316 लीटर, कुल्लू में 1271 लीटर, शिमला में 1526 लीटर, मंडी में 768 लीटर व चंबा में 324 लीटर अवैध शराब जब्त की गई हैै। उन्होंने कहा कि विभाग ने अभी हाल में 2,49,000 रुपये की 3 किलो चांदी भी जब्त की है। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व हिमाचल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर के कार्रवाई कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आप को जोर का झटका धीरे से लगा : आप के सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल में शामिल

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। आप के पंजाब में सुशील कुमार रिंकू एक मात्र सांसद थे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!