119 करोड़ के साथ बिस्त दोआब नहर में पानी ड्रेनज में छोडऩे के लिए गेट बनेगा और लिंक करने के लिए फुट ब्रिज : सिंबली के पास से ड्रेनज में छोड़ा पानी नवांशहर के लंगड़ोयाह होता हुया चिट्टी वेईं पहुंचेगा

by

गढ़शंकर । चिट्टी वेईं में चलते पानी को स्वच्छ बनाने के लिए गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से सिंबली ड्रेनज में पानी डालने के लिए 119 करोड़ का प्रौजेकट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री ने रखा। बिस्त दोआब नहर से पानी खालों के रास्ते ले जाकर चिट्टी वेईं में डाला जाएगा ताकि वहां पर गंदे पानी की सफाई हो सके।
जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि बिसत दोआब नहर से सिंबली, पंजौड़ा, नसराला से दो सौ क्युसिक पानी व अलावलपुर से सौ क्युसिक पानी बिभिन्न ड्रैनज में छोड़ कर चिट्टी वेईं तक पहुंचाया जाएगा।
सिंचाई विभाग के एसडीओ जसविंदर पाल सिंह : 119 करोड़ की लागत से बिस्त दोआब नहर से गांव सिंबली कर बुरजी नंबर 43140 से पानी छोडऩे के लिए गेट और दोनों साईड को लिंक करने के लिए फुट ब्रिज बनाया जाएगा। इसके ईलावा पंजौड़ा की बुरजी नंबर 145800 व नसराला की बुरजी नंबर 203665 पर लगने वाला प्रौजेकट पास हो चुका है, उसके टैंडर लगाए जाने है। उकत दोनों प्रौजेकट करीव सवा दो दो करोड़ के होगे और वहां पर साथ लगते ड्रैनज में पानी छोड़ चिट्टी वेईं तक पहुंचाया जाएगा। बिस्त दोआब से पानी तव ही छोड़ा जाएगा जव पानी जरूरत से ज्यादा होगा या आगे खेतों के लिए जरूरत नहीं होगी तव छोड़ा जाएगा।
ड्रेनज विभाग नवांशहर के एसडीओ गुरजीत सिंह : नहरी विभाग ने पानी ड्रैनज में छोडऩा है और हमारा इस प्रौजेकट कोई सबंध नहीं है। सिंबली से ड्रैनज में पानी छोड़ा जाएगा जो नवांशहर के लंगड़ोया होता हुया आगे जाकर चिट्टी वेईं में पहुंचेगा। ड्रैनज को पक्का करने का अभी कोई प्रोग्राम नहीं है आगे बना तो पक्का करवा दिया जाएगा। हर वर्ष हम ड्रैनज साफ करवाते है। अभी भी पानी ड्रेनज में चल रहा है। जव पानी ज्यादा आएगा तो उसके मुताविक ड्रैनज में आएगा तो साईड पर सफाई को काम जो रहता हुया पूरा करवा दिया जाएगा।
फोटो : बिस्त दोआब नहर जिससे सिंबली के निकट खाले में पानी छोड़ा जाएगा और जिसे खाले में पानी छोड़ा जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने अमरूद घोटाले में बागबानी विकास अधिकारी गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज मोहाली जिले के खरड़ और डेराबस्सी में तैनात रहे बाग़बानी विकास अफ़सर (एचडीओ) जसप्रीत सिंह सिद्धू को अमरूद घोटाले में गिरफ़्तार किया है।  ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया...
article-image
पंजाब

डा. चरनजीत पाल ने एसएमओ गढ़शंकर का पदभार संभाला

गढ़शंकर : डा. चरनजीत पाल ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एमएमओ का पदभार संभाल लिया है। वह सहायक सिविल सर्जन गुरदासपुर में तैनात थे और काफी समय पीएससी पोसी के तहत सेवाएं निभा चुके...
article-image
पंजाब

Dr. Sanjeev Sood, assumed the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 : Today Dr. Sanjeev Sood, assumed the charge as Vice-Chancellor of Guru Ravidas Ayurved University Punjab, Hoshiarpur . He was accorded warm welcome by the officers and staff of the University....
पंजाब

20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर का राजेश कुमार काबू -थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज

होशियारपुर । 20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर के राजेश कुमार को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया ।एएसआई बूटा राम ने बताया के उनकी टीम सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!