12 घंटो मे दबोचे हरोली पुलिस ने चोर : पोलिया वीत मे वन विभाग के पौधो को लगी लोहे की जालियां कर ली थी चोरी

by

हरोली :  संदीप कुमार वन खण्ड अधिकारी कुगडत तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस थाना हरोली मे आकर एक शिकायत पत्र पेश पुलिस किया जिसमे यह आरोप लगाया गया था कि कुंगडत की वन वीट पोलिया मे वन विभाग द्वारा कैक्टस पार्क मे पौधारोपण किया गया था जो एसएल टिबी मे स्थित है जहां पर पौधौ की सुरक्षा के लिये लोहे की जालिया लगाई गई थी जिनहे किन्ही अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया है । जिस पर पुलिस थाना हरोली मे अन्जान चोरो के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया । मामले की जांच का जिम्मा उ0नि0 प्रकाश को सौंपा गया ।
पुलिस ने दौराने जांच जब इलाका के कैमरो को खंगाला तो 2 युवक कैमरो मे एक स्कूटी पर जालिया ले जाते हुये पाया गये । जिनकी पहचान करके हरोली पुलिस ने उन्हे चोरी के 12 घंटो के अन्दर गिरफतार कर लिया व घटना मे प्रयोग की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया । चोरो का 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जा रहा है । चोरो से चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है व अन्य सामान को वरामद करने कि प्रकिया चल रही है । थाना प्रभारी सुनील ने वताया कि चोरो की पहचान सुखविन्द्र तथा गुरदीप पुत्र सतनाम के रूप मे हुई है जो दोनो सगे भाई है व हीरांथडा हरोली के निवासी है । दोनो नशेडी है जिनके माता पिता भी दोनो से परेशान है व पहले भी चोरियो व चिटटे के केस मे जेल की हवा खा चुके है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालू में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर 2 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू ठाकुर

250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर होगा स्थापित एएम नाथ। चम्बा :  सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल चम्बा नंबर-1 तेजू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति बालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों का प्रावधान: सुरेश कुमार भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से...
Translate »
error: Content is protected !!