12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

ककीरा में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सायं 8 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव सिहुन्ता में रहेगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट सिम्मा की ओर से आयोजित होने वाले रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
14 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11:30 बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी योजना युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक : जयराम ठाकुर

अपने मित्रों की तरह ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य का ख्याल रखें सीएम नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने के तिकड़म कर रही सरकार 5 लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए...
हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत करवाई जाएंगी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

ऊना फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता माई वोट इज़ माई फ्यूचर: पाॅवर टू वोट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : मुकेश रेपसवाल

वन मंडल डलहौजी से संबंधित विभिन्न एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित कहा, द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!