12 लोग घायल : राज्य परिवहन की बस पहाड़ी से टकराई

by

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना, 12 अप्रैल : जिला ऊना के  अंब क्षेत्र में रविवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने के बाद कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सिद्ध चलेहर के पास हुई, जब धर्मशाला से पंजाब के होशियारपुर जा रही एचआरटीसी की बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण चालक वाहन को रोक नहीं पाया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, चालक ने बस को सड़क के किनारे चट्टान की ओर मोड़कर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बस खाई में गिरने से बच गई। इस दौरान, सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ी एक कार को भी टक्कर लगी और वह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्तियों-कांगड़ा के देहरा निवासी अश्विनी (33), लग बलियाना निवासी राकेश कुमार (44), और कांगड़ा के बागली निवासी विनोद-को अंब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने मंत्रियों के “पोर्टफोलियो” में किया बड़ा बदलाव, विक्रमादित्य सिंह को UD, धर्माणी को TCP

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल हुआ है।  हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के गणेश ठाकुर बने एसडीएम, क्षेत्र के लिए गर्व की बात

एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंझेई तहसील चुराह के गणेश ठाकुर पुत्र हंसराज गाँव साही जो जिला कांगड़ा में डी.आर.ओ. के पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की उपलब्धियां सराहनीय : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध व प्रसार कार्यक्रमों व कृषि विस्तार के क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।...
Translate »
error: Content is protected !!