12 श्रद्धालू घायल, सिवल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों की डाकटरों ने दी छृट्टी : खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलटी

by

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जीे के तपोस्थल खुरालगढ़ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलट कर सडक़ की एक और खाई गिर गई। जिसमें करीव गयारह श्रद्धालू घायल हो गए। जिन्हें सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां पर डाकटरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को छुट्टी दे दी।
मोगा से करीव तीस श्रद्धालू निजी बस नंबर पीबी-13-बीबी-7462 में स्वार होकर में श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए आ रहे थे। जिसे परमिंदर सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी गांव कोकरी बुटरां थाना महिमा जिला मोगा बस का चला रहा था। बस जैसे ही गांव गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पहुंची तो अनियंत्रित होकर सडक़ के साई पर लगे एंगल तोड़ कर खाई में जा गिरी। जिसके तुरंत बाद गांव निवासी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज वासदेव सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए तो बस में स्वारियों को पुलिस ने लोगो की सहायता से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को तुरंत सिवल अस्पताल गढ़शंकर में पहुंचाया गया। जिनका प्राथमिक ईलाज करने के बाद घायलों को अस्पताल से छ्ट्टी दे दी गई।
बस दुर्घटना में घायल : जगरूप सिंह पुत्र हरमेल सिंह, इंदर सिंह, जागीर कौर, अविनाश सिंह, हरदीप सिंह पुत्र परमिंदर सिंह, करनवीर सिंह पुत्र केवल सिंह, केवल सिंह पुत्र साधू राम, सुरिंद्र सिंह, बूटा सिंह पुत्र जोगा सिंह, देस राज पुत्र दर्शन राम, कशमीर कौर पत्नी देस राज निवासी जिला मोगा तथा मनजीत कौर मनजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह निवासी गांव रसूलपुर जंडी, जिला लुधियाना ।
फोटो : दुर्घटनाग्रसत बस और सिवल अस्पताल में उपचारधीन घायल श्रद्धालू ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा -काला धन’ हो या ‘सफेद धन’, पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई । दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं । जिसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त...
article-image
पंजाब

ध्रुव चौहान का कृषि उप विषय जिला वैज्ञानिक प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान

गढ़शंकर, 3 फरवरी :आज राजकीय उच्च विद्यालय पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह की अध्यक्षता में एवं गाइड अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आरएए के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में...
Translate »
error: Content is protected !!