12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

by

गढ़शंकर :26 सितम्बर:
गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी जीटी रोड धमाई साइड को जा रहे थे और जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो धमाई साइड से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। जिनकी शिनाख्त हरप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह व हरजिन्द्र सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी खडपुर (बलाचौर) के रुप में हुई। उक्त युवकों से बरामद हुए प्लास्टिक के लिफाफे को चैक किया गया तो उसमें से आफिसर च्वाइस मार्का की 12 बोतल शराब बरामद हुई। जिसके संबंध में दोनों आरोपी कोई लाइसैंस व पत्र पेश न कर सके। जिसको लेकर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 61/1/14 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तलवाड़ा : बीबीएमबी रेड क्रॉस मेला 5 अप्रैल को, तैयारियां जारी

तलवाड़ा, 19 मार्च — भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड का रेड क्रॉस मेला इस वर्ष 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। मेले का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन...
article-image
पंजाब

वार्ड 12 के 15 परिवार आप और भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

नंगल  :नगर कौंसिल नंगल के वार्ड नंबर 12 के 15 परिवारों  द्वारा आप तथा भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस का हाथ पकड़ा गया। इस अवसर पर स्पीकर पंजाब विधानसभा राणा कंवरपाल सिंह के द्वारा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी को पुलिस ने दबोचा : अपराध के हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने 7 दिन के भीतर टारगेट किलिंग मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसे एक बड़ी सफलता का दावा करते हुए आईजीपी...
Translate »
error: Content is protected !!