12 छात्र निष्कासित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने हिंसा में शामिल होने के कारण किया निष्कासित

by

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय से 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को सोमवार की हिंसा में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी ने इस हिंसा का जारी वीडियो को आधार बनाते हुए छात्रों पर कार्रवाई की है।

निष्‍कासित करने के निर्देश भी जारी : इन्हें निष्कासित करने के निर्देश भी जारी करती है। उनके निष्कासन का पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्हें यह जिम्मेवारी दी है कि इसकी सूचना उनके अभिभावकों को दे साथ ही विवि में इनके प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है।
हिंसा में आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए छात्र : विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई हिंसा में छात्र आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन पर कार्रवाई की कमर कस ली थी। इसके लिए दिन और स्टडी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में विश्वविद्यालय परिषद के अंदर छात्र संगठनों की गतिविधियों को रोकने से लेकर हिंसा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सिफारिश की है।

परिसरों में बनेगा शांति का माहौल : विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह रिपोर्ट अब स्थानीय प्रशासन व पुलिस को दी जा सकती है, ताकि इस पर लागू करते हुए शैक्षणिक संस्थाओं के परिसरों में शांति का माहौल बनाया जा सके। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा ने माना कि हिंसा में शामिल छात्रों को निष्कासित करने का फैसला लिया है। यदि भविष्य में और छात्र भी इस वीडियो के अंदर हिंसा में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
;
सोमवार को भड़की थी हिंसा : सोमवार को विवि में दो छात्र गुटों के बीच में हिंसा भड़की थी। विवि में एसएफआई व एनएसयूआई के छात्र नेताओं के बीच लडाई हुई थी। इसमें चार छात्र नेताओं को चोटें आई थी। परिसर में हिंसा बढ़ते देख विवि प्रशासन ने भी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी थी। दूसरी तरफ एसएफआई ने प्रशासन की इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जून और एक जुलाई को मंडी जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट, सतर्क रहें लोग: राज कुमार

सभी लाईन डिपार्टमेंट बरसात से उत्पन्न होने वाली स्थितियों की निरंतर निगरानी करे सुनिश्चित एएम नाथ। करसोग :  एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि 29 जून और एक जुलाई, 2024 को मंडी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के दबाब में माइनिंग व पुलिस विभाग ने चार टिप्परों को जब्त कर मांमले दर्ज किए और नौ टिप्परों के चालान काटे : मट्टू

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट गत दिनों कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने टिप्परों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान……. प्रेमी या पति. बच्चे का पिता कौन?

मेंरठ  :  मेंरठ की जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक बड़ी खबर है. यह तो नहीं पता कि उसके लिए खुश होने वाली खबर है दुखी होने की, लेकिन यह सही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!