12,000 रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार

by

एएम नाथ। जवाली :
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार एक व्यक्ति ने मंगलवार को विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी कि उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर के बडूखर सेक्शन में कार्यरत आउटसोर्स जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन विनय कुमार एक लाख दस हजार रुपए सब्सिडी के बदले 12 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा है
शिकायत मिलते ही विजिलेंस ने एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया तथा सुनियोजित तरीके से शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट दिए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने फतेहपुर में पहुंचकर कर्मी को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस सन्दर्भ में केस दर्ज करके उसे अरेस्ट करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसकी पुष्टि एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की बेटी, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा टाप-10 में : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित 

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!