12000 सरकारी स्कूल्स को अपग्रेड करेगी पंजाब सरकार, खर्च होंगे 2000 करोड़

by
पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए 54 दिन का शिक्षा महोत्सव ‘सिख्य क्रांति’ शुरू किया है. इस मिशन के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के 12000 स्कूलों में विकास के काम करवाएगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 7 अप्रैल से शुरू होने वाले इस शिक्षा महोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार 12000 स्कूलों पर 2000 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है. राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में भी उन्नत शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी के चलते जल्द ही सरकारी स्कूलों में विकास काम दिखाई देने लगेंगे।
इस शिक्षा महोत्सव के जरिए सरकारी स्कूलों में रिनोवेशन के काम करवाएं जाएंगे, साथ ही जरूरत के मुताबिक नई बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन भी करवाया जाएगा. साथ ही स्कूलों में मॉडर्न लर्निंग फेसिलिटीज का भी ध्यान रखा जाएगा. शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की ओर से सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दिलाने की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप शुरू की गई है।
सभी बेसिक सुविधाओं का रखेंगे ध्यान
सरकारी स्कूलों में सभी बेसिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा जिसमें स्वच्छ पीने का पानी, हाई स्पीड वाई-फाई कनेक्शन, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट्स, डेस्क और चेयर्स, बाउंड्री वॉल्स जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. बैंस ने कहा कि पंजाब पूरे देश में पहला राज्य है जहां पर स्कूलों के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स और कैंपस मैनेजरों की भर्ती की गई है. स्कूलों के लिए बस सुविधा भी शुरू की गई. करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
350 स्कूलों में शुरू होंगे नए प्रोजेक्ट्स
शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि हर साल 200 करोड़ रुपये सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने में खर्च किए जा रहे हैं. बैंस ने बताया कि ‘सिख्य क्रांति’ के पहले दिन बैंस ने बताया कि कई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ राज्य की 350 स्कूलों में किया जाएगा. जहां इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. पंजाब के सीएम भगवंत मान और प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया भी एसबीएस नगर में ‘स्कूल ऑफ एमीनेंस’ का उद्घाटन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Free Medical Camp Organised by

Healthcare and human service initiatives continue in Jalandhar’s rural communities Jalandhar/ Nov 16/Daljeet Ajnoha : Continuing its tradition of community welfare, the management committee of Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji, situated in the...
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर, 04 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

बेलगाम खनन माफिया : बारिश का पानी उतरा नही और खनन माफिया हुआ सरगर्म

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते गत सप्ताह 4 दिन गढ़शंकर के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की सिथित उतपन्न होने से लोगो को हुए नुकसान व किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर बोई...
article-image
पंजाब

पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल : डिप्टी सपीकर ने सभी के आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बार्ड नंबर 7 के पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों को आज आम आदमी पार्टी का पटका पहना कर डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आम आदमी पार्टी में...
Translate »
error: Content is protected !!