122.45 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशन : मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से 122.45 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर आगामी एक माह के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

99 चार्जिंग प्वाइंट किए जा रहे स्थापित

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश के 80 स्थानों पर कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें 180 किलोवाट क्षमता वाले फास्ट CCS-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। ये चार्जिंग स्टेशन एचआरटीसी के विभिन्न बस अड्डों और वर्कशॉप में स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चार्जिंग नेटवर्क को केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक बसों के विभिन्न रूटों पर संचालन को और गति मिलेगी।

297 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में निगम के बेड़े में शामिल 297 इलेक्ट्रिक बसें छोटे और लंबे रूटों पर सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को डीजल खर्च में प्रति किलोमीटर करीब 15 से 16 रुपये की बचत हो रही है। इससे निगम के परिचालन खर्च को कम करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ उनके लिए जरूरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार प्रदेश में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

180 किलोमीटर की सामान्य रेंज

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें सामान्य तौर पर एक बार चार्ज करने के बाद करीब 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं। हालांकि, हरोली-चंडीगढ़ के लगभग 270 किलोमीटर लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्जिंग के बाद सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

इसी तरह शिमला-चंडीगढ़-शिमला के करीब 250 किलोमीटर लंबे रूट पर भी इलेक्ट्रिक बस लगभग 25 प्रतिशत बैटरी शेष रहते हुए यात्रा पूरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए आवश्यक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि प्रदेशवासियों और पर्यटकों को अधिक बेहतर, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर एवं कोलडैम जलाशयों में मत्स्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान : अवैध मत्स्य गतिविधियों पर विभाग ने की सख्त कार्रवाई, कई मामले दर्ज

बिलासपुर, 19 मई: मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा जलाशयों में अवैध मत्स्य गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से मत्स्य विभाग, मंडल बिलासपुर द्वारा गोविंद सागर एवं कोलडैम जलाशयों में विशेष निरीक्षण एवं गश्त अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने 60 वर्ष की गौरवशाली सेवा के उपलक्ष्य में डायमंड जुबली लोगो का किया अनावरण

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 11 जून :  चंडीगढ़ पुलिस ने आज अपने 60 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा को चिह्नित करने के लिए डायमंड जुबली लोगो का औपचारिक अनावरण किया। इस लोगो का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वाइन फ्लू से बचाव को बरतें एहतियात, लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा

ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह ऊना, 26 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लुएंजा से बचाव...
Translate »
error: Content is protected !!