12वें शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पर धमाई का कब्जा

by

गांव धमाई ने गढ़शंकर की टीम को 1 – 0 हराया-
अंडर 17 व 19 के छात्रों के एथलेटिक्स मुकाबले भी करवाए-
गढ़शंकर :शहीद -ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में तथा
एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर के सहयोग से किसान संघर्ष के शहीद किसानों को समर्पित सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित 12वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में गांव धमाई की टीम ने गढ़शंकर की टीम को 1 – 0 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। क्लब द्वारा अंडर 17 व 19 आयु गुट के विभिन्न स्कूलों में पड़ते विद्यार्थियों के एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए जिनका उद्घाटन मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन सिंह थियाड़ा ने किया। अंतिम दिन कबड्डी की वर्ल्ड कप विजेता पंजाब व हरियाणा की लड़कियों का शो मैच करवाया गया। मुकाबलों दौरान विशेषातिथि के रूप में एसडीएम श्री अरविंद कुमार तथा अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह गिल ने शिरकत की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लव कुमार गोल्डी ने शिरकत की। उन्होंने संबोधित करते हुए क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते युवकों को नशों से बचकर खेलों में भाग लेकर अपना व देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में योगदान देने वाली सभी शख्सियतों का धन्यवाद किया। विजेता टीमों को सुंदर ट्राफियां तथा नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरनंदन सिंह खाबड़ा, परमजीत सहोता यू.के., झलमन सिंह यू.के., तीर्थ सिंह रत्तू, पवन भंमियां, बघेल सिंह लल्लियां, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, योगराज गंभीर, शलिंदर सिंह राणा, केवल सिंह भज्जल व अन्य गणमान्य सख्शियतों के अलावा टूर्नामेंट क्लब के पदाधिकारी एडवोकेट जसवीर सिंह राय, कमलजीत बैंस, सुनील गोल्डी, रमन बंगा, राजपाल हैपी, यूनियन रमन, सतनाम सिंह पारोवाल के साथ खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे। मंच संचालन मनजीत सिंह लल्लियां ने किया।
फोटो : विजेता टीम को सम्मानित करते हुए लव कुमार गोल्डी, विशेषातिथि, प्रबंधक व गणमान्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैनवां के खेतों से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां के खेतों में से एक अज्ञात शव मिला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कबजे में लेकर शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर की मोरचरी...
article-image
पंजाब

400 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ : जापानी कंपनी से भगवंत मान सरकार ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़ : पंजाब में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. जापान की अग्रणी कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ...
article-image
पंजाब

मथुरा जा रही थी हिंदू लड़की, रास्ते में 3 बार मुस्लिम युवक के साथ बनाए संबंध, अब बोली- मुझे.

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब एक हिंदू लड़की मथुरा जा रही थी, तो रास्ते में एक मुस्लिम युवक ने उसे रोक लिया और उसे अपने...
article-image
पंजाब , समाचार

लोगों को वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए आयोग की वैबसाइट या वोटर हैल्पलाइन एप पर आनलाइन अप्लाई करें: डीसी अपनीत

जिले में सभी पोलिंग बूथों पर 20 व 21 नवंबर को भी लगाए जाएंगे विशेष कैंप नौजवानों को अपनी वोट बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की होशियारपुर, 07 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!