13वा दोआबा फुटबाल कप संपन्न : ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब ने रेल कोच फेक्ट्री को 2-0 से, ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी को व फुटबाल अकेडमी पालदी ने दोआबा क्लब खेड़ा को हराकर जीते मुकाबले

by

गढ़शंकर – 13वा दोआबा फुटबाल कप टूर्नामेंट दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे करतार सिंह बैंस यादगारी स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री सोहन सिंह ठंडल, अविनाश राय खन्ना व शिरोमणि अकाली दल बादल के जिलाध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा और क्लब प्रधान इकबाल सिंह खेड़ा भी विशेष रूप में उपस्थित हुए। क्लब वर्ग में ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब गढ़शंकर ने रेल कोच फेक्ट्री कपूरथला को 2-0 से परास्त कर विजेता बन ट्राफी ओर कब्जा किया। ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी गांव की टीम को पेनाल्टी किक में 4-3 से परास्त कर पेंडू वर्ग की ट्राफी व अंडर-17 में फुटबाल अकेडमी पालदी को प्रथम और दोआबा जोन क्लब खेड़ा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस दौरान ओलंपियन जरनैल सिंह गढ़शंकर की टीम को एक लाख एक हजार रुपए, पेंडू वर्ग की विजेता टीम गोहगड़ो को 31 हजार की नगद राशि भेट की गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार पूर्वमंत्री सोहन सिंह ठंडल ने भेट करते हुए इलाके में फुटबाल के प्रति गहरे लगाव पर बोलते हुए कहा कि की इस इलाके से विख्यात फुटबाल खिलाड़ी खेल की दुनिया में इलाके व देश का नाम रोशन कर रहे हैं इसलिए नए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान संजीव कुमार पंचनगल, गुरमिंदर सिंह बैंस, कुलदीप सिंह नंगल, भगवान शिव सिंह पालदी, सोहन सिंह दादूवाल, जसवंत सिंह चबला, हरविंदर सिंह सारहला, परमजीत सिंह, अर्जुनावर्ड गुरदेव सिंह गिल, हरी सिंह जसवाल, सरवन सिंह बैंस, जसवीर सिंह पंजोड, लखवीर सिंह, कोच बंधन्ना सिंह, गुरिन्दर सिंह बैंस, रविंद्र पाल सिंह, निरमल सिंह भीलोवाल, हरप्रीत सिंह बैंस, दविंदर सिंह बैंस, डॉ हरविंदर सिंह बाठ, बलजीत सिंह बैंस, मोहन सिंह चब्बेवाल, कुलवंत सिंह प्रधान गुरु की रसोई, मस्टर कमलजीत सिंह, प्रिं सुखविंदर सिंह खालसा, सजन सिंह कनाडा, विनोद सिंह संघा, संदीप शर्मा, ठेकेदार लक्की, टोनी गिल, इकबाल सिंह भुलर, मनदीप सिंह संघा, सरपंच बलविंदर सिंह, मेजर सिंह गिल, नंबरदार कुलविंदर सिंह, गुरमेज सिंह कनाडा, गजन सिंह कनाडा, कर्मजीत सिंह लुद्दू, गुरसिंदर सिंह शेरा, कुलदीप सिंह, नंबरदार सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह बैंस, चमनलाल खेड़ा, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह मिन्हास, ठेकेदार हरदीप सिंह, रेशम सिंह झूटी, संत सुरजीत सिंह खेड़ा, डॉ अवतार सिंह, जगमोहन सिंह हवेली, शमिंदर सिंह, सरबजीत सिंह फौजी, गुरजिंदर सिंह, कमल पालदी, जसविंदर सिंह गिल, परमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, सिकंदर खेड़ा, बलवीर सिंह सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोनू गुज्जर ने किए पूछताछ में कई खुलासे : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर MP से ला रहा था हथियार, मिलने थे मोटे पैसे

बठिंडा। बीती वीरवार देर शाम को मॉडल टाउन फेस वन की रिंग रोड से अवैध हथियारों समेत पकड़ा गया सुर्खपीर रोड निवासी मोनू गुज्जर ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।  पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : ₹3000 करोड़ के यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली । ईडी ने मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी...
article-image
पंजाब

एचआईवी की जांच व इलाज मुफ्त : प्रखंड पोसी में एड्स जागरुकता वैन के माध्यम से किया जागरूक : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रघबीर सिंह के नेतृत्व में पोस्सी प्रखंड में एड्स जागरुकता वैन चलाई गयी.इसकी जानकारी देते हुए डा. रघबीर सिंह...
article-image
पंजाब

मिशन समर्थ तहत स्कूल मुखियों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 21 मार्च : पंजाब सरकार शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) होशियारपुर श्रीमती ललिता अरोड़ा की अगवाई में स्कूल इंचार्ज लैक्चर्र अजय कुमार के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
Translate »
error: Content is protected !!