13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

by

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक इन 13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता टारगेट पर थे। बदमाशों ने 14 ऐसे टारगेट रखे थे जो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में थे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण बड़ी वारदात टल गई। इन गैंगस्टरों के आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबंध हैं। बदमाशों के रडार पर कुछ धार्मिक नेता भी थे। आरोपी ‘टारगेट किलिंग’ को अंजाम देने के लिए कार जैकिंग और वाहन लिफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा : गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। आरोपी फिरौती के लिए कई लोगों को फोन भी कर रहे थे।
कानून व्यवस्था बिगड़ना था मकसद : पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने अपने कुछ लक्ष्यों की रेकी की, लेकिन पुलिस सुरक्षा के चलते हत्या को अंजाम देने में नाकाम रहे। टारगेट किलिंग के पीछे उनका मकसद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना था, लेकिन पुलिस की चौकसी ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
खन्ना लाने की तैयारी जग्गू को : खन्ना पुलिस कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने की योजना बना रही है। जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद है। उसे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए बठिंडा और लुधियाना की पुलिस भी प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। पुलिस ने अमृत बल, जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है, परगट सिंह, जो यूके में छिपा हुआ है, को पूछताछ के लिए भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तुरंत पुलिस को दें सूचना,रंगदारी की कॉल आए तो: पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से कहा है कि वे जबरन वसूली की कॉल आने पर कंट्रोल रूम नंबर 112 पर पुलिस को सूचित करें। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन महीने ये मॉड्यूल बन रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों से और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस उन सभी लोगों को गिरफ्तार करेगी जो आरोपी के संपर्क में थे। बता दें कि खन्ना पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के एक गैंगस्टर द्वारा संचालित टारगेट किलिंग और जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई सड़कों का उद्घाटन

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  ग्रामीण ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 20 किलो हेरोइन की बरामद, एक ग्रिफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके 20 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।...
article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस ने पीएयू किसान मेले 2025 में 12 आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शित

लुसियाना/दलजीत अजनोहा : सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस ने लुधियाना, पंजाब में आयोजित पीएयू किसान मेला 2025 में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने पंजाब के किसानों की विविध जरूरतों को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

मॉडल और पिंक समेत 1,563 पोलिंग बूथों पर किए जाएँ पुख्ता प्रबंध, डिस्पैच सैंटरों पर पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाने की हिदायत

होशियारपुर, 16 फरवरी: डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!