13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

by

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम आंख झपकते ही नायब तहसीलदार व अन्य को गिरफ्तार कर होशियारपुर लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह पुत्र करनैल सिंह रूपोवाल वासी वार्ड नं 13 माहिलपुर ने प्लाट की राजस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार द्वारा साढे छह हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस होशियारपुर को दी थी। सोमवार को जैसे ही माहिलपुर तहसील में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया तो लोग हैरान रह गए। तहसील में व्यप्त अनियमितताओं की शिकायत लोग अक्सर करते थे। नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने रजिस्ट्री के पैसे पकड़ने के लिए निजी व्यक्ति रखा हुआ था। रिश्वत लेने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा गया है। इसमे नायब तहसीलदार संदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क मनजीत, वसीका नवीस राजिंदर व नायब तहसीलदार द्वारा निजी तौर पर रखा गया व्यक्ति बलविंदर सिंह है। विजिलेंस टीम की अगुवाई डीएसपी विजिलेंस होशियारपुर निरंजन सिंह व डीएसपी विजिलेंस नवाशहर सुखविंदर सिंह कर रहे थे और एएसआई अजयपाल सिंह भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीआरपीएफ ने रेंजर एफसी को 3-0 से तो खालसा वैरियर ने इंडियन नेवी केरला को 4-3 से हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब

मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सुखबीर बादल

पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही जबकि यूक्रेन में छात्र संकट का बहादुरी से मुकाबला कर रहे, सरदार मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सरदार बादल ने उनसे मिलने के बाद कहा पटियाला : शिरोमणी अकाली...
article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल से हटाया मंत्री ग्रिफ्तार : केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा भगवंत मान की इस कार्रवाई से मेरी आंखों में से आंसू निकल गए

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान दुआरा भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर मंत्रिमंडल से बाहर किए गए सेहत मानते डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर डॉ. विजय सिंगला को ग्रिफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
Translate »
error: Content is protected !!