139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

by

होशियारपुर :
नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए वहीं उनसे बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से इस माह जिले में सी.ए.एस.ओ(कैसो) चलाया गया, इन सर्च आप्रेशनों के दौरान जून माह में 159 आरोपी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 139 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय नशाखोरी के खिलाफ मनाए गए सप्ताह के दौरान 95 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 86 मामले दर्ज कर उनसे 24 वाहन, 4 पिस्टल, 52 जिंदा कारतूस व 14.2 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ-साथ 1 किलो 26 ग्राम हैरोइन, 5 किलो नशीला पाउडर व 101 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा एन.डी.पी.एस एक्ट के केसों में नशा तस्करी के बरामदशुदा माल को नष्ट करने संबंधी विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि एन.डी.पी.एस एक्ट के फैसलाशुदा केसों के वाहनों को डिस्पोज आफ करने के लिए पुलिस लाइन होशियारपुर में नीलामी आयोजित की गई, इस दौरान कुल 89 वाहनों की नीलामी 1802900 रुपए की करवाई गई है।
एस.एस.पी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ विशेष जागरुकता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के अलग-अलग थानों में 123 एंटी ड्रग सैमीनार व 155 बैठकें करवाई गई। नशे के खिलाफ सब डिविजन स्तर पर समागम आयोजित कर लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ एकजुटता दर्शाती हुई 25 किलोमीटर की साईकिल रैली करवाई गई, जिसमें पुलिस व पब्लिक ने हिस्सा लिया। इसी तरह आज नशे के खिलाफ 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से नशे की बुराई के खिलाफ शहर में लोगोंको जागरुक करने के लिए पैदल मार्च का आयोजन किया गया व समाज के सभी वर्गों के लोगों को इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आने की अपील की गई।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि विद्यार्थियों को इस जागरुकता अभियान में शामिल करने के लिए एक आन लाइन स्पीच, स्किट मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित कर उनकी हौंसला आफजाई भी की गई। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में मानवी बहल पहले, जसलीन दूसरे व मान्या शर्मा तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि एन.डी.पी.एस एक्ट के मामलों के नशा तस्करी माल को बड़ी मात्रा में नष्ट किया गया, जिसमें एक विशेष कमेटी की ओर से कुल 865 केसों में बरामद किए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छोटे साहिबजादों की कुर्बानी ने मानवता को अन्याय और जुल्म के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा दी : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल...
article-image
पंजाब

17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

देह व्यापार के आरोप में होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने 9 लोगों को किया काबू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित निजी  होटल पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!