14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

by

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि 5 का झांड़माजरी स्थित काठा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

तहसीलदार बद्दी राजेश जरयाल ने बताया कि अब सभी की हालात खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि निकविन फैक्ट्री में दवाइयां तैयार की जाती हैं। पिछले कल फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार केमिकल के ड्रम को पहली से दूसरी मंजिल पर ले जा रहे थे। इस दौरान लिफ्ट में झटका लगने से ड्रम गिर गया।  इसकी गैस से कामगार बेहोश हो गए। आनन-फानन फैक्ट्री के ठेकेदार और सुपरवाइजर ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। अब सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इनमें ज्यादातर कामगार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

12 कामगारों में 10 महिलाएं शामिल : 12 कामगारों में 10 महिलाएं व लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। ड्रम में मेथिलीन क्लोराइड सोलवेंट केमिकल था। इसकी गैस लगने से कामगार बेहोश हो गए। बेहोश कामगारों में इकरा, हेमलता, इज्मा, ननी, तबस्सुम, शिवम, विष्णु, गुलक्शा, गायत्री, सब्बू और रीता शामिल हैं।

उद्योग के प्रबंध निदेशक धीरज गुप्ता के अनुसार, टैबलेट कोटिंग में इस्तेमाल होने वाले मेथिलीन क्लोराइड सोलवेंट केमिकल से कामगार बेहोश हुए। उन्होंने दावा किया कि अब सभी की हालत ठीक है।

इसलिए FIR दर्ज नहीं
वहीं, इस मामले में पुलिस भी जांच में जुटी है। मगर, अब तक की जांच में लापरवाही की बात सामने नहीं आई और कामगारों ने भी स्टेटमेंट दी है कि केमिकल को ऊपर की मंजिल में ले जाते वक्त नीचे गिरने से यह हादसा पेश आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

11 व 19 सितंबर को जिले की सभी मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद : जिला मजिस्ट्रेट

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों पर संवतसरी व अनंत चर्तुदशी के पावन मौके पर जिले में 11 सितंबर व 19 सितंबर को सभी मीट की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
पंजाब

Rising Sun E‑Waste Drive

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/June 03 : In observance of World Environment Day, the district administration, Red Cross Society and Beyond the “I” Trust Foundation jointly conducted a district-level e‑waste collection campaign that gathered nearly 1,500...
article-image
पंजाब

श्रीमद भगवत गीता एवं नाट्यशास्त्र का यूनेस्को में अधिसूचित होना पूरे विश्व में भारत के लिए सम्मान की बात : खन्ना

खन्ना ने कहा अब पूरा विश्व जान सकेगा भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को होशियारपुर 19 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से श्रीमद...
Translate »
error: Content is protected !!