14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

by

15 नवंबर को भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

संस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा :  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चम्बा प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया 14 नवम्बर को दोपहर चुवाड़ी–जोत–चंबा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्य सचेतक दोपहर बाद प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त चंबा–भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154A के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे इसके पश्चात वह भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा।
15 नवम्बर को केवल सिंह पठानिया प्रातः 10-बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय भरमौर में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात भरमौर हेलीपैड में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। उप मुख्य सचेतक सायं 4 बजे भरमौर से डलहौज़ी के लिए प्रस्थान करेंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में रहेगा।
17 नवम्बर को केवल सिंह पठानिया 11बजे डलहौज़ी से रैत (जिला काँगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी : पहले था 18 रुपए अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा यात्रा भत्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्तों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। नए संशोधन के बाद अब मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्ते की दरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फर्जी शादी-विदेश ले जाने का झांसा देकर : लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर और सास के खिलाफ विदेश ले जाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के गांव घ्याण में आयोजित की गई महलोग सभा की बैठक

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) : महलोग सभा द्वारा चलाए गए पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाड़ियां के घ्यान में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!