14 नशीले टीकों व 3 चोरी के मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 14 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को 3 चोरी के मोटरसाइकिलों तथा 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा आईपीएस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त व चेकिंग दौरान नवांशहर मार्ग गढ़शंकर पर नहर पुल के कच्चे रास्ते प बगवाईं की और से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर पीबी-20-सी-4554 सप्लैंडर काला रंग को शक के बिनाह पर रोका गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुलशन कुमार उर्फ कोकी पुत्र परमजीतबलविंदर सिंह नविसी बेगमपुर थाना पोजेवाल जिला शहीद भगत सिंह बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान चालक की पैंट की जेब में से 14 नशे के रूप में प्रयोग किये जाने वाले टीके बरामद हुए। पूछताछ दौरान आरोपी से नशीले टीकों के अलावा 3 मोटरसाइकिल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी यह टीके कहां से खरीदता है और किन व्यक्तियों को बेचता है।
कैप्शन…
आरोपी के साथ एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली व पुलिस पार्टी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं को मिले 20 नए हाउस सर्जन – कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में 20 नए हाउस सर्जनों की नियुक्ति की गई है। इन हाउस सर्जनों को आज सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर में आयोजित...
article-image
Uncategorized , पंजाब

जासूसी करता था पाकिस्तान के लिए …ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ थे संबंध

मोहाली : जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर सिंह को तीन दिन की पुलिस हिरासत...
Translate »
error: Content is protected !!