14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार नशा तस्कर से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद 

by
गढ़शंकर, 19 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार एक आरोपी से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा आईपीएस द्वारा तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार थाना गढ़शंकर की पुलिस पार्टी ने गश्त व चेकिंग दौरान पुल नहर इब्राहीमपुर पर देनोवाल की और से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर पीबी-25-9055 याम्हा काला रंग को शक के बिनाह पर रोका गया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम बिक्रम उर्फ विक्की पुत्र रतन लाल निवासी सैदपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान चालक के ट्रैकसूट की जेब में से 14 नशे के रूप में प्रयोग किये जाने वाले टीके बरामद हुए। पूछताछ दौरान आरोपी से नशीले टीकों के अलावा 15 चोरी किए मोटरसाइकिल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी – पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी, क्या है प्लान…!

चंडीगढ़ :  खालिस्तानी अमृतपाल सिंह अब पंजाब में बड़े राजनीतिक मंसूबे पाल रहा है। इसी मकसद से वह राजनीतिक दल ही बनाने की तैयारी में है, जिसका ऐलान उसकी ओर से 14 जनवरी को...
article-image
पंजाब

Campaigned in favour of Congress

MLA Dhaliwal, Walia and Nijjhar specially participated and met people during this election campaign Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 06 :  MLA Balwinder Singh Dhaliwal, Gurjit Pal Walia, delegate member Punjab Pradesh Congress Committee, Amarjit Nijjhar General...
article-image
पंजाब

पंजाब में वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए आरएमपीआई  दोआबा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को जालंधर में होगा : राम जी दास चौहान

गढ़शंकर। भारतीय इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया इकाई गारशंकर की बैठक कॉमरेड देविंदर राणा की अध्यक्षता में गांधी पार्क गारशंकर में हुई । देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिला कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!