14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को करेंगे सम्मानित

by

चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के 14 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की गई है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

इसको लेकर पंजाब पुलिस में पत्र लिखकर सूचित किया गया है। मोहाली के डीएसपी डिटेक्टिव गुरशेर सिंह संधू और एंटी गैंगस्टर टीम के सदस्य जीरकपुर के थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह सहित कुल 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जालंधर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह स्पेशल सेल हैड क्वार्टर मोहाली, कमांडेट आरटीसी जालंधर मनदीप सिंह, डीएसपी डिटेक्टिव मोहाली गुरशेर सिंह के नाम शामिल हैं।

साथ ही सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह रीडर डीजीपी, सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह स्पेशल सेल, जीरकपुर के थाना प्रभारी सिमरजीत सिह, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली, सब इस्पेक्टर सुखविंदर सिंह स्पेशल सेल मोहाली, सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह सीआई अमृतसर, जसजीत सिंह सब इंस्पेक्टर जाहान कला, सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह स्पेशल सेल इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली, महेंद्र पाल सिंह एसएसआई इंटेलिजेंस बिंग, कांस्टेबल प्रदीप सिंह एसएसओसी अमृतसर शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पशुपालकों को 50 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जाए

गढ़शंकर : 24 अगस्त गत कई महीनों से गौधन में आई चमड़ी की बीमारी के कारण अनेकों पशुपालकों का हुए व्यापक स्तरीय नुकसान का सरकार मुआवजा अदा करे। यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

होशियारपुर निवासियों के दिलों के बहुत करीब थे डॉक्टर मनमोहन सिंह : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई...
article-image
पंजाब

80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
Translate »
error: Content is protected !!