14 राज्यों के 96 स्टॉल सजे, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र : सरस मेले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल: मुकेश अग्निहोत्री

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित सरस मेले का शुभारंभ आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन देने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं और लोगों से मेले में अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।
मंडी सरस मेला 16 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश सहित कुल 14 राज्यों की सहभागिता है। प्रदेश के सभी 12 जिलों और मंडी जिले के सभी 14 विकास खंडों के स्वयं सहायता समूह इसमें भाग ले रहे हैं। मेले में कुल 96 स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जिनमें 15 स्टॉल स्थानीय व्यंजनों के लिए समर्पित हैं, जबकि अन्य स्टॉलों पर हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग तथा विविध ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
सरस मेला स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है और यह स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में 1224 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : निराश्रित बच्चों के सपनों को सुखाश्रय ने लगाए स्वाभिमान के पंख

अभिभावक के रूप में बच्चों का सुनहरी भविष्य बुन रही सुख की सरकार धर्मशाला, 03 सितंबर। सुखाश्रय ने निराश्रित बच्चों के सपनों को साकार करने में स्वाभिमान के पंख लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट, हिमाचल के हितों की हुई अनेदखी : सीएम सुक्खू –

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट असमानता को प्रदर्शित कर रहा है और बजट...
Translate »
error: Content is protected !!