14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाथ बढ़ाए : मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव सहायता के लिए तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी

by

शिमला : मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश जारी किए।
हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलकर प्रेमलाल ने अपने बीमार बेटे का हाल बताया। प्रेमलाल ने कहा कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है, लेकिन वे इतने सक्षम नहीं हैं कि अपने बीमार बेटे का इलाज अच्छे अस्पताल में करवा सकें। बच्चे का उपचार करवाने में पैसों की कमी आड़े आ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल के दर्द को समझा और उनके बेटे के इलाज के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके बच्चे के इलाज के लिए हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां का खौफनाक कबूलनामा : पहले बेटी फिर बेटा – 10 दिन में 2 दो मौतें….प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

बठिंडा :  गांव फूलेवाला में दस दिनों के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पुलिस जांच में मां और उसके सहयोगियों पर जहर देकर हत्या का आरोप सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार्ट-अप को दी जाएगी पांच लाख रुपये की फंडिंग …स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा: राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्ट-अप को हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!