14 वर्षीय बच्चे को 26 वर्षीय नौजवान ने : जबरन नशे का आदी बनाया

by

नाभा, 10 अक्तूबर : पंजाब में नशे के सौदागरों का फैलाया मकडज़ाल नौजवानों के साथ-साथ अब बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद करने लग पड़ा है। इस बात का अंदाजा नाभा से सामने आए एक मामले से लगाया जा सकता है। जिसमें एक 14 वर्षीय बच्चे को 26 वर्षीय नौजवान ने जबरन नशे का आदी बना लिया। बच्चा नौंवी कक्षा में पढ़ता है तथा उक्त नौजवान उसको स्कूल से ले जाकर नशे करवाता था। नाबालिग ने अपने चाचे के साथ पुलिस को मामले के बारे में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है।
पीडि़त बच्चे ने बताया कि एक दिन परमवीर नाम उक्त युवक उसे बातों में लगा कर स्कूल से अपने साथ ले गया। एक मैदान में ले जाकर उसने जबरन उसके नशे वाला टीका लगा दिया। इस घटना के बाद नौजवान उस बच्चे को यह कह कर डराने लगा कि यदि वह उसके साथ न गया तो वह उसके घर बता देगा कि वह नशे करता है। ऐसा करके नौजवान ने बच्चे के 9-10 बार नशीले टीके लगाए। पीडि़त बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है तथा वह अपनी मां का इकलौता पुत्र है। उसका चाचा जूस की रेहड़ी लगाता है। उक्त नौजवान उसको घर से पैसे लाने के लिए मजबूर भी करता था तथा 2-3 बार उससे लगभग तीन हजार रुपये ले चुका था।
पीडि़त बच्चे के चाचा ने बताया कि 3-4 दिन पहले उसका भतीजा मोटरसाइकिल से जाते समय अचानक सडक़ पर ही गिर गया। सूचना मिलने पर वहां जाकर देखा तो बच्चा बेहोशी की हालत में वहीं गिरा पड़ा था। कुछ लोगों की मदद से बच्चे को घर लाया गया। चाचा ने बच्चे से सारी सच्चाई पता की। जिसने बताया कि उक्त नौजवान तथा उसके साथी कल्याणपुर गांव से नशा लेकर आते हैं। उसने बताया कि वहां हजार रुपये में भी चिट्टा मिल जाता है।
पुलिस का कहना है कि उक्त शिकायत के आधार पर परमवीर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिस पंजाबन बनकर किरना मोदगिल ने पंजाब का नाम रोशन खिया

गढ़शंकर : पंजाब के जिला लुधियाना के गांव बघौर (कस्बा समराला) की लड़की किरना मोदगिल ने गत दिनों हुए सुंदरता मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर मिस पंजाबन बनकर पंजाब का नाम रोशन किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीन युवकों की मौत : तीसा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कैंपर

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कनाडा में हिंदू और सिख की जनसंख्या…. जानें

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर के बाद से ही हिंदुस्तान व कनाडा के रिश्तों में खटास देखने को मिली है. कनाडा बैक टू बैक निज्जर की हत्या के इल्जाम भारत पर लगाता...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के 6 गुर्गों गिरफ्तार : दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तलवंडी साबो : तलवंडी साबो के दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के 6 गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।...
Translate »
error: Content is protected !!