142 ग्राम हेरोइन सहित गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक युवक काबू 

by
गढ़शंकर, 7 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ  गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल चालक युवक को 142 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ जय पाल ने बताया कि एसआई राकेश कुमार की पुलिस  पार्टी ने गश्त दौरान बंगा रोड गढ़शंकर पर शक होने पर एक मोटरसाइकिल  नंबर पीबी-78-2490 को रोका जिसे एक मोना युवक चला रहा था। पूछताछ दौरान पाया के चालक का नाम अमरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी खटकड़ कलां थाना बंगा है। युवक की तलाशी दौरान उससे 142 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अपराधिक धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार किया है और मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है। एसएचओ जय पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त दोषी यह हेरोइन किससे खरीदता है और आगे किन व्यक्तियों को बेचता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल बस दुर्घटनाएं बढ़ना , बेहद चिंताजनक मामला : स्कुल बसों के चालकों का हर महीने हो डोप टेस्ट – सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकर : स्कूल बस दुर्घटनाएं का बढ़ना बेहद चिंताजनक मामला है इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सबंधित विभाग को कड़े कदम उठाने चाहिए। यह शब्द आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी,पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार...
article-image
पंजाब

कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के के अवसर पर होशियारपुर में जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय में आज आज श्री कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी...
article-image
पंजाब

कांग्रसियों की धड़कने लगी बढ़ने : सीएम मान से मिल कैप्टेन देगें भ्र्ष्ट मंत्रियों, विधायकों व अन्य की सूची

चंड़ीगढ़ : पूर्व सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलेंगे। जिससे वह पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे। खासतौर जो पिछली सरकार में अवैध रेत खनन में शामिल...
article-image
पंजाब

35 बकरियां चोरी, केस दर्ज।

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने नंगल खुर्द गांव के किसान की 35 बकरियां चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जोगिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी नंगल खुर्द...
Translate »
error: Content is protected !!