142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

by
शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है।
कुल 142 को डीजी डिस्क अवार्ड सोमवार को प्रदान किए गए। इन सभी अधिकारियों को अपराध रोकने और उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
        डीजी डिस्क पुरस्कार 2022 प्रदान किए गए हैं। वर्ष 2022 में उल्लेखलीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी, डीआईजी विमल गुप्ता, एसपी भूपेंद्र नेगी, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कुल्लू रहे गुरदेव चंद, सेवानिवृत्ति डीआईजी मधुसूदन, एएसपी भूपेंद्र नेगी व अन्य शामिल हैं। सीआईडी के 22 अधिकारियों और जवानों जबकि पुलिस मुख्यालय से 18, प्रथ्रम बटालियन जुन्गा से 11 अधिकारियों जिनमें एसपी भगत ठाकुर को गोल्डल डिस्क प्रदान की है।
         शिमला व मंडी जिला से सात-सात, कांगड़ा से पांच, सोलन से चार, पुलिस जिला बद्दी के तत्कालीन एसपी रहे वर्तमान में डीआईजी साबर क्राइम मोहित चावला सहित चार, चंबा, कुल्लू, किन्नौर,व बिलासपुर से चार-चार, सिरमौर, लाहुल स्पीति व हमीरपुर से दो-दो, ऊना व नूरपूर पुलिस जिला से एक-एक व अन्य बटालियनों के भी अधिकारियों व जवानों को अवॉर्ड प्रदान किए हैं।
साइबर ठगी को लेकर बेहतर कार्य के लिए साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज
डीजीपी डिस्क समारोह के दौरान साइबर अपराध के खिलाफ बेहतर कार्य व उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को विशेष सम्मान दिया गया। इन अधिकारियों को प्रतिष्ठित साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 571 नई बसें – भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में हुआ डिफॉल्ट : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।शिमला :   हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 571 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। शिमला में शनिवार को आयोजित निगम की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएलसी और चुनावी पाठशालाओं में आयोजित हों जागरुकता गतिविधियां – एसडीएम

सरकाघाट 18 नवम्बर : उपमण्डल सरकाघाट में मंगलवार को ईएलसी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 35- सरकाघाट से आए सभी ईएलसी नोडल अधिकारियों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!