15 करोड़ रुपए का नुकसान ठियोग विस क्षेत्र में, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता : शिक्षा मंत्री*

by

शिमला, 11 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर लगभग 15 करोड़ रुपए के नुकसान हुआ है और नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में आम जनमानस के साथ खड़ी है। इस आपदा के समय में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने लोगों से इस दौरान राहत कार्यों में सहयोग की भी अपील की है।
उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी कुछ ही समय में शुरू होने जा रहा है तथा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि भारी बारिश के चलते बंद हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को सेब सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि इस बारिश में सबसे अधिक पंचायत की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले समय में जल निकासी की उचित व्यवस्था प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ठियोग विस क्षेत्र में लगभग 49 संपर्क मार्ग बंद हुए थे जिसमें से आज लगभग 35 सड़कों को बहाल किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस भारी बारिश के दौरान उत्पन्न हुई स्थिति के संदर्भ में केंद्र से भी बातचीत हुई है। उन्होंने केंद्र से प्रदेश को पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।
*लोगों से अति आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलने की अपील*
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस समय अति आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस भारी बारिश के दौरान बाहर निकलना खतरों से भरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस समय मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं बहाल करना है।
*निर्माणाधीन ठियोग बाईपास का किया निरीक्षण*
शिक्षा मंत्री ने रोहित ठाकुर ने ठियोग बाईपास के निर्माणाधीन हिस्से का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि ठियोग बाईपास सड़क को 15 अगस्त 2023 से पहले बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने रईघाट क्यारटू सड़क, वैली ब्रिज के समीप एवं स्नाई के पास धसें हिस्से का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग सुरेंद्र मोहन, उपमंडलाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान, अध्यक्ष नगर परिषद ठियोग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!