15 जनवरी से 65 लाख परिवारों को 10 लाख कैशलेस इलाज : 9 हजार कैंप लगेंगे, चंडीगढ़ समेत पूरा राज्य होगा कवर

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि 15 जनवरी 2026 से कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा।

यह योजना राज्य के करीब 3 करोड़ निवासियों को कवर करेगी और देश का पहला ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम बनेगी।

पंजाब सरकार ने यूनाइटिड इंडिया इंश्योरेंस के साथ सरकार ने एमओयू साइन किया है। यह योजना पंजाब के सभी सरकारी और 800 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लागू होगी, जहां 2,000 से अधिक बीमारियों, सर्जरी और प्रक्रियाओं का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा। पहले सरबत सेहत बीमा योजना में प्रति परिवार 5 लाख रुपये की सीमा थी, लेकिन अब इसे दोगुना कर 10 लाख किया गया है। आय सीमा या वर्ग की कोई पाबंदी नहीं है, सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी सब लाभान्वित होंगे।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि 1 लाख रुपए तक का इलाज इंश्योरेंस कंपनी से होगा। बाकी 9 लाख का खर्च स्टेट हेल्थ एजेंसी करेंगे। अस्पतालों को भी समय पर पेमेंट होगी। 15 दिनों से 1 महीने के बीच भुगतान अस्पतालों को मिल जाएगा। खास बात है कि इस स्कीम में चंडीगढ़ को भी जोड़ा जा रहा है। मंत्री डॉ. बलबीर का कहना है कि चंडीगढ़ भी पंजाब का हिस्सा है और उन्हें भी ये लाभ मिलेगा।

9000 कैंप लगेंगे :  सरकार की तरफ से पंजीकरण की प्रक्रिया को नवंबर से शुरू कर दिया गया था। तरनतारन व बरनाला में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया, जो सफल रहा।
लाभ लेने के लिए केवल आधार कार्ड या वोटर आईडी से स्वास्थ्य कार्ड बनवाना होगा, जो सेवा केंद्रों (सेवा केंद्र), कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) या ऑनलाइन उपलब्ध होगा। सरकार लोगों तक ये स्कीम पहुंचाने के लिए 9 हजार कैंप लगाएगी। सेहत मंत्री ने कहा है कि कार्ड बनकर आने में 15 दिन का समय लग जाता है और अगले 3 से 4 महीनों में पूरे पंजाब में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पूर्ण कवरेज: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, आईसीयू, दुर्घटना सर्जरी सब शामिल। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ एमओयू साइन किया गया है। पेपरलेस-पैसलेस: इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलतेज पन्नू का सुखबीर बादल पर तीखा हमला: बेअदबी के लिए जिम्मेदारी से भागने का आरोप

चंडीगढ़ – आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयानों पर कड़ा जवाब दिया है। पन्नू ने कहा कि सुखबीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा : श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के...
article-image
पंजाब

मावां धियां सतिकार योजना” के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को परेशान करने और हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू)

चंडीगढ़ : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सोशल सिक्योरिटी, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल से मुलाकात कर राज्य भर की आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों...
Translate »
error: Content is protected !!