15 नंवबर से पहले गुड़ -शक्कर बनाने वाले वेलणे चालू करने पर पाबंदी : गुड़-शक्कर बनाने के लिए किसी भी कैमिकल का प्रयोग करने पर पाबंदी के दिए आदेश

by

होशियारपुर, 31 अक्टूबर:
जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के अंदर 15 नवंबर 2023 से पहले गुड़-शक्कर बनाने वाले वेलणे को चालू करने पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा गुड़-शक्कर बनाने के लिए किसी भी कैमिकल का प्रयोग करने पर पाबंदी होगी। उन्होंने बताया कि आदेश को लागू करने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी, फूड सेफ्टी अधिकारी, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर व सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर जिम्मेदार होंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर की ओर से पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में लाया गया है कि जिले में गुड़- शक्कर बनाने वालों की ओर से गन्ने की पिड़ाई सीजन से पहले गुड़ शक्कर तैयार करने के समय गन्ने के रस को साफ करने के लिए कैमिकल/चीनी का प्रयोग किया जाता है। कैमिकल/ चीनी का प्रयोग कर तैयार किया किया गया गुड़-शक्कर स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी दुारा गांव हीऊं में करवाए जा रहे धीआं का समागम में 31 बच्चियों को लोहड़ी डाली जाएगी

गढ़शंकर : आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी की मीटिंग गांव हीऊं में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई। जिसमें एक जनवरी को गांव हीऊं में धीआं की लोहड़ी के लिए...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का इस्तीफा मंजूर

चंडीगढ़ ; पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन के पद से पवन दीवान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने दलजीत अजनोहा से की विशेष बातचीत, अहम मुद्दों पर रखे विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!