15 मामलों में जारी की 1 लाख 67 हज़ार की राहत राशि : जतिन लाल

by
जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण को लेकर गठित जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बताया कि इस अधिनियम के तहत सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित को कानूनी संरक्षण और पुनर्वास राहत राशि के रूप में एक लाख से 8 लाख 25 हजार रूपये तक की धनराशि देने का प्रावधान है। जिसे प्रथम किशत एफआईआर होने पर, दूसरी किशत मामला न्यायालय में प्रस्तुत होने पर और शेष राशि का भुगतान फैसला आने पर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में एसी एसटी अधिनियम के तहत 1 जनवरी, 2024 से माह फरवरी, 2025 के अंत तक पंजीकृत 24 मामलों में से जांच के उपरांत पुलिस द्वारा 4 मामलों में एससी एसटी अधिनियम की धारा हटा दी गई है। एक मामले में पीड़िता द्वारा राहत राशि के लिए पूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए गए। अब तक 15 मामलों में पीड़ितों को 1 लाख 67 हज़ार रुपये की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। शेष पर कार्रवाई जारी है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, अधिवक्ता सुरेश ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश : जिला में बैंको ने जून तक वितरित किए 570.49 करोड़ रूपये के ऋण

ऊना: 23 सितंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आज बचत भवन ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा  ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते...
Translate »
error: Content is protected !!