15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म : अश्लील वीडियो भी बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

by

जालंधर :जिम मालिक ने नशा देकर 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग बेड पर बेसुध पड़ा है और जिम संचालक उसके साथ गलत काम कर रहा है। कमरे में एक शख्स और भी है, जो वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक ने बच्चे के परिजनों से संपर्क कर मामले को रफा दफा करने का दबाव डाला। बच्चे का परिवार काफी गरीब है। यही वजह है कि समझौता लिखवा लिया गया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया और पेंडू मजदूर यूनियन तक पहुंच गया।
वीडियो में जिम संचालक बच्चे की पिटाई भी कर रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसको नशा भी दिया गया है। एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि यह वीडियो जालंधर सिटी एरिया के एक होटल में बना है। बच्चे की तरफ से कुछ लोगों ने संपर्क किया है। बच्चा नाबालिग है और जैसे ही शिकायत मिलेगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को

चंडीगढ़ ।   पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। यह सीटें कांग्रेस की अंबिका सोनी और अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल खत्म होने से खाली...
article-image
पंजाब

फिट बाइकर क्लब करेगा सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन का आयोजन

छोटे बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की साइक्लोथॉन भी होगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फिट बाइकर क्लब होशियारपुर 2 नवंबर 2025 को 5 किलोमीटर का सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन आयोजित करने जा रहा है, जो...
Translate »
error: Content is protected !!