15 से 17 जनवरी तक 400 अप्रेंटिस पदों पर होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

by

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 15 से 17 जनवरी को अप्रेंटिस के पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमटेड स्वराज तथा औरो वीविंग वर्धमान इंडिया लिमटेड में मशीन ऑपरेट व हेल्पर अप्रेंटिस के कुल 400 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा बालू में 15 जनवरी को, उप रोजगार कार्यालय सुंडाला में 16 जनवरी को व उप रोजगार कार्यालय तीसा में 17 जनवरी को विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार किए जाएंगे। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं , 12वीं व आईटीआई पास होनी चाहिए तथा आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए है जिसमें की पुरुष व महिला वर्ग दोनों के लिए इन पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली (पंजाब) व बद्दी सोलन में की जाएगी। जिसमें कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11640 से लेकर 12750 व कंपनियों द्वारा उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष-2022 में जिला को द्वितीय स्थान के लिए अधिकारियों को दी बधाई : सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्य चयन आयोग घोषित करेगा 446 पदों के नतीजे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 4 सितंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग 24 विभिन्न पोस्ट कोड्स के तहत 446 पदों पर ली गई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज कालेज में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण : नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: पठानिया

एससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित धर्मशाला,शाहपुर 25 अक्तूबर। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ – साथ समाज सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!