15 हिंदुओं की हत्या, 7 हिंदू लड़किया अगवा : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

by

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी द्वारा जारी रिपोर्ट होश उड़ा देने वाली है। इस रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गत सितम्बर महीने दौरान ही 15 हिंदुओं की हत्या तथा 7 हिंदू लड़कियों को अगवा किया गया है।
वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सिंध प्रांत में प्रेम कोलही, मारवी कोलही, मंगा भील, जीतू भील, राजू भील, मिट्ठू कोलही, भुरु कोलही, राधा बगधी, मान सिंह कोलही, रंगू मेघवार, तरन भील को फंदा देकर तथा अजीत कुमार, विजेश कुमार मेघवार, आलम कोलही, विष्णु कोलही की तेजधार हथियारों के साथ हत्या की गई।
इनके अलावा वजादी मेघवार, मारवी कोलही, संदीप मारवाड़ी, गुड्डी, करु भील, पठाणी भील, रेखा कोलही, चंदा महराज आदि को अगा करके धर्म परिवर्तन करवाया गया, जबकि संघर की भगवती, खैरपुर की नुजकी भील, लाहौर की मारिया के साथ दुष्कर्म समेत एक हिंदू तथा एक सिख बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ट्रैक्टर पलटने के कारण एक युवक की मौत

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव गज्जर में ट्रैकटर पलटने के कारण एक युवक की नीचे दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जतिन पुत्र कमलजीत गांव मुहालों जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी...
article-image
पंजाब

88 वर्षीय माता संतोष बसंद का मरणोपरांत शरीर दान

गढ़शंकर, 17 फरवरी : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी के सहयोग से 88 वर्षीय  माता संतोष बसंद राय पत्नी राम सरूप बसंद राय निवासी गढ़शंकर  का पार्थव शरीर उनकी इच्छा अनुसार उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!