15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

by

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे. फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है.

बस में 30 यात्री सवार थे :  झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं  के भल्लू पुल के पास से मंगलवार रात एक बस गुजर रही थी। बस में करीब 30 यात्रीसवार थे,  तभी अचानक पहाड़ी दरकने से बस के ऊपर भरभराकर मलबा गिर पड़ा. यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।

JCB से हटाया जा रहा मलबा :  सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर JCBबुलवाई और बस के ऊपर से मलबे को हटवाया. इसके बाद घायलों को बस से निकालकर एबुलेंस की मदद से घुमारवीं झंडूता अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद छह यात्रियों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. बाकी आठ यात्रियों ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया. वहीं तीन यात्री बस से सुरक्षित निकाले गए हैं. वहीं अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीएम ने बस हादसे पर दुख जताया :  वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भज्जल में कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को

गढ़शंकर : गांव भज्जल में बबर अकाली जत्थेदार हरनाम सिंह व ढाडी बमर सिंह शौंकी यादगारी कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को करवाया जा रहा है। कमेटी टूर्नामैंट कमेटी के सदस्य व गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महापौर ने राज्यपाल को शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह के लिए बतौर मुख्यातिथि किया आमंत्रित

एएम नाथ। शिमला : शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने उप-महापौर उमा कौशल के साथ आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने राज्यपाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 टूरिस्ट घने जंगल में फंसे : रास्ता रात में भटके, पुलिस और एसडीआरएफ ने 4 घंटे में निकाला

एएम नाथ। मंडी  :  रात में रास्ता भटक 4 मील के घने जंगल में फंसे चार टूरिस्ट को मंडी पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार रात को सड़क बंद...
article-image
पंजाब

77-Day Protest Ends in 7 Minutes:

Sparking Joy Among Residents- Sanjeev Talwandi Played Key Role by Bringing Issue to Sampla’s Attention for Swift Resolution Hoshiarpur| Daljeet Ajnoha| Mar.3 : Residents of Bassi Ghulam Hussain village in Hoshiarpur had been protesting...
Translate »
error: Content is protected !!