15 नवंबर तक हर हाल में पूरे हों आदर्श ग्राम योजना के कार्य : डीसी अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए निर्देश

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में चयनित जिला के पांचों गांवों दड़ूही, दरोगण पत्ती कोट, मालग, महारल और धीरड़ में सभी कार्यों को 15 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें, ताकि इन कार्यों की धनराशि लैप्स न हो।
सोमवार को पीएमएजीवाई की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन गांवों के लिए योजना के तहत 20-20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था और इनकी ग्राम विकास योजना (वीडीपी) के अनुसार कुल 165 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी। लेकिन, इनमें से कुछ विकास कार्य अभी भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से अगर कोई कार्य अभी भी शुरू नहीं हो पा रहा है और उसमें कोई विवाद है तो तुरंत वीडीपी में बदलाव करें तथा नए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
उपायुक्त ने कहा कि पीएमएजीवाई के हर कार्य की जानकारी वेबपोर्टल पर भी अपलोड की जाती है। इसलिए, पंचायत जनप्रतिनिधि एवं सचिव इन कार्यों की तुरंत ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी और संबंधित बीडीओ को सभी लंबित कार्यों की मौके पर जाकर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में इसी योजना के तहत जिला के 16 अन्य गांव भी चयनित किए गए हैं, जहां योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने योजना के तहत स्वीकृत विभिन्न कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित बीडीओ, पंचायत प्रधान और सचिव भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हवाई सेवा की भूमिका महत्त्वपूर्ण : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में प्रति वर्ष पांच करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तस्करों को नकेल डालने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम : मृत्युदंड और 10 लाख का जुर्माना, विधानसभा में विधेयक पेश

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल सरकार ने नशा तस्करों पर पक्के तौर पर निकले डालने के लिए कड़ा कदम उठा लिया है। नशा पीड़ितों के पुनर्वास का जिम्मा भी सरकार उठाएगी। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की जाएगी लाइब्रेरी,घल्लौर स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत तलवाड़ा/ज्वालामुखी(राकेश शर्मा) धर्मशाला, 06 दिसंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
Translate »
error: Content is protected !!