15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

by

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें जम्मू के एक गैंगस्टर की मौत हो गई।                                       मृतक गैंगस्टर की पहचान जम्मू के रहने वाले राजेश डोगरा उर्फ मोहन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। जम्मू पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। सरेआम हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गैंगस्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टेम के लिए मोहाली के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मॉल को घेरकर तलाशी शुरू कर दी है।

                          आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि राजेश डोगरा कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह पंजाब घूमने आया था। इसी दौरान वह मोहाली के सेक्टर 67 स्थित सीपी मॉल में शॉपिंग करने पहुंचा था। यहां उससे रंजिश रखने वाली गैंग के कुछ बदमाश उसकी रेकी कर रहे थे और मॉल के बाहर ही खड़े थे। शॉपिंग करने के बाद राजेश डोगरा जैसे ही बाहर निकला तो उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।   ये बदमाश स्कॉर्पियो कार से आए थे और राजेश पर सरेआम गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इन बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शॉपिंग मॉल के ठीक बाहर इस तरह की वारदात से लोग सहमे हुए हैं। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश चंडीगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने पीसीआर पर मैसेज फ्लैश कर पूरे इलाके को सील कर दिया है। अब तक इन बदमाशों के पकड़े जाने की खबर नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025 : संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद करेंगे फैस्ट का उद्घाटन – स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी अलाप सिकंदर बांधेंगे समां

21 से 25 फरवरी तक लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अलग-अलग स्थानों पर होंगे इवेंट लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में हस्त कला, शिल्पकला, फूड स्टाल, सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टाल, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
पंजाब

गुरदियाल भनोट ने त्रिवैणी लगा शहीदों को दी श्रद्धांजलि : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस पर

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी के सिटी गढ़शंकर के अध्यक्ष गुरदियाल भनोट ने पीपल, बोहड़ नीम(त्रिवेणी)लगा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गुरदियल भनोट ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित

नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत आज ज़िला पंचायत अधिकारी अधिकारी कार्यालय सोलन में स्थित ज़िला पंचायत संसाधन केन्द्र में ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) तथा वोटर...
Translate »
error: Content is protected !!