15 हजार रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

by

संगरूर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सीआईए में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बरनाला शहर के कार डीलर सिमरदीप सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और बताया कि उसका मोगा शहर के धर्मपाल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी और एसआई की बिक्री को लेकर वित्तीय विवाद चल रहा है। मनजिंदर सिंह उस पर दूसरी पार्टी से समझौता करने का दबाव बना रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझौता न करने पर उसके खिलाफ एफआईआर उक्त पुलिसकर्मी दर्ज करने की धमकी देकर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एसआई को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट ने 3 फैसलों को दी मंजूरी : न्यूट्रिशन सिक्योरिटी पर 17082 करोड़ रुपये खर्च होंगे

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई है जिसमें 3 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों पर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा में सीएम भगवंत मान को पूरा सम्मान, पंजाब में हमारे कार्यक्रमों में रोड़ा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर उनके कार्यक्रमों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा आगमन पर उनके मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!