15.21 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 14.41 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूर….किसानों को 24 घंटे के भीतर मिल रही भुगतान राशि, अब तक 2,700 करोड़ रुपए जारी : लालचंद कटारुचक्क

by

खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने टांडा और दसूहा की दाना मंडियों में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा
किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, सरकार खरीद प्रबंधों को लेकर पूरी तरह अलर्ट
बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद किसानों ने की शानदार पैदावार, बारदाने की कोई कमी नहीं
टांडा/दसूहा (होशियारपुर), 12 अक्तूबर: पंजाब के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने आज दाना मंडी टांडा और दाना मंडी दसूहा का दौरा कर धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा गिल और विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने सबसे पहले दाना मंडी टांडा का निरीक्षण किया और बाद में दसूहा मंडी का दौरा कर मौके पर किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मंडियों में चल रही खरीद, तुलाई, लिफ्टिंग और भुगतान प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।

पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीद सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों और मिल मालिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 15 लाख 21 हजार मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 14 लाख 41 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को भुगतान की प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी की जा रही है। अब तक किसानों के खातों में लगभग 2,700 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की खरीद व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और कुशल है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पूल के लिए राज्य को 172 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था, जबकि पंजाब सरकार ने 190 लाख मीट्रिक टन धान के भंडारण और खरीद की तैयारी की है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि इस वर्ष राज्य के कई क्षेत्र बाढ़ की मार से प्रभावित हुए, फिर भी किसानों ने कठिन परिश्रम कर अपनी फसल को सुरक्षित रखा है। लाल चंद कटारुचक्क ने
बताया कि सरकार के पास 27 हजार करोड़ रुपए का कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) उपलब्ध है और मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है।

श्री कटारुचक्क ने स्पष्ट किया कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी टांडा के चेयरमैन चौधरी राजविंदर सिंह राजा, मार्किट कमेटी दसूहा के चेयरमैन कंवलप्रीत सिंह संधू, एसडीएम टांडा परमप्रीत सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मंडी बोर्ड और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात कॉलेज ऑफ लॉ के नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात कॉलेज ऑफ लॉ, रेलमाजरा ने बीए/बी.कॉम एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय के नए बैच के छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत...
article-image
पंजाब

नवजात को खेतों में अवैध संबंधों के चलते मां ने फेंका : आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

तरनतारन।   ब्रहमपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानवता उस समय शर्मशार हुई, जब कलयुगी मां ने बेटे को जन्म देकर खेतों के किनारे फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला।...
पंजाब

दस जिलों को मिले नए डीसी, प्रीति यादव अव रूपनगर की डीसी

पंजाब सरकार दुआरा जिन आईएस अधिकारियों के  किए तबादले :-  1. गुरप्रीत सिंह खैरा आईएएस डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को बदल कर डिप्टी कमिश्नर श्री मुक्तसर साहिब हरप्रीत सिंह सुदान के स्थान पर लगाया गया...
article-image
पंजाब

एमए अर्थशास्त्र के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में एमए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। इस बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!