15 किमी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी : राज्यपाल ने किया कैथलीघाट स्थित शुंगल टनल का निरीक्षण

by

एएम नाथ। सोलन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज सोलन जिले के निकट कैथलीघाट स्थित शिमला बाईपास टनल 1 पोर्टल 2 शुंगल, शिमला का दौरा किया। उन्होंने टनल निर्माण का निरीक्षण किया और परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
28.5 किलोमीटर लम्बे फोर लेनिंग ऑफ शिमला बाईपास (पैकेज-1 और 2) में 10.6 किलोमीटर लम्बी कुल 10 टनलों का निर्माण किया जाएगा और इसमें बड़े ब्रिज व वायाडक्ट 27 होंगे। इस परियोजना पर कुल 4800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने आज बायपास के टनल 1 के बाएं टयूब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के समापन के बाद, कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी लगभग 15 किमी कम हो जाएगी और यात्रा का समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस टनल के निर्माण से एनएचएआई ने लगभग 5000 पेड़ो को काटने से बचाया है तथा पहाड़ी का कटाव भी बचा है। यह टनल पहाड़ी इलाके में सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वाहनों के ईंधन में बचत होगी, जिससे वायु प्रदूषण एवं कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी तथा 10 टनलों पर लगभग 22500 पेड़ कटने से बचाए जायेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधीकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अब्दुल बासित ने राज्यपाल को शुगल टनल के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि दोनों फेज़ के टनल की कुल लम्बाई 1410 मीटर है और इस टनल के जनवरी 2025 तक पूरा होने की संभावना है, जिसपर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि शिमला बाईपास के कैथलीघाट से ढल्ली तक 4 लेनिंग की परियोजना की कुल लागत 4800 करोड़ रुपये है। यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार सीट देगी जनता : देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करा कर ही रहेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महंगाई से लेकर नए-नए स्टार्टअप तक जिक्र किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आपदा प्रभावित परिवारों से मिले और भराड़ी, बनुई, बईलाहड और बलेरा में आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना

सांझी नाला–लाहडू–चुवाड़ी-ददरियाडा- पातका तथा लाहडू–तुनूहट्टी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य पर 300 करोड़ होंगे व्यय : पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आपदा...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़पति चपरासी पर बड़ा एक्शन: DM के निर्देश पर FIR, अब कुर्क होगी इल्हाम और अर्शी की पूरी संपत्ति!

पीलीभीत। बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी ने इल्हाम शम्सी ने डीआइओएस दफ्तर में संबद्ध रहकर न सिर्फ वेतन बिल बनाने का पटल देखा बल्कि सरकारी खजाने में सेंधमारी कर पत्नी अर्शी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में भुभूजोत सुरंग के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से सड़क परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!