15 दिनों में शगुन योजना के तहत आवेदन एकत्र करेंगे सीडीपीओ, बीपीएल परिवार की बेटी की शादी को प्रदेश सरकार देगी 31 हजार रुपए की आर्थिक मदद

by

ऊना – राज्य में एक अप्रैल 2021 से प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना शगुन लागू हो गई है। जिला ऊना में इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने कार्रवाई कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह ने जिला ऊना के सभी सीडीपीओ को 15 दिन के भीतर पात्र लाभार्थियों की सूची सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर भेजने के निर्देश दिए हैं। शगुन योजना के तहत बेटी को शादी को प्रदेश सरकार 31 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करती है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंधित ऐसे माता-पिता या संरक्षक अथवा स्वयं लड़की यदि उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं या लापता हैं, को शादी के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के तहत, लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यदि लड़की का विवाह ऐसे लड़के से होता है, जो हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी नहीं है, तब भी वह इस योजना के तहत विवाह अनुदान के लिए पात्र मानी जाएगी। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए माता-पिता या अभिभावक अथवा स्वयं लड़की को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। ये अधिकारी आवेदन का सत्यापन करेंगे।
वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शगुन योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में की है। जिसके तहत यह प्रावधान किया गया है कि शादी की प्रस्तावित तारीख से दो महीने पहले 31 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जा सकता है। यदि विवाह पहले ही हो चुका है तो विवाह के छह महीने के भीतर आवेदन किया जा सकता है। यदि आवेदक शादी के छह माह के बाद अर्जी देता है, तो आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद आर्थिक मदद आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने पात्र परिवारों से संबंधित सीडीपीओ के पास जाकर इस योजना के तहत आवेदन करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट :- कई चौंकाने वाले नाम आए सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फलहा गांव में एक पिकअप एक्सपायरी दवाईयों की गिराई मिली : लोगों ने चालक से चकवाई

बद्दी, 27 मई (तारा) : बद्दी साई रोड पर धर्मपुर के साथ लगते फलहां गांव में एक पिकअप में भर कर एक्सपाईरी दवाईयां फैंक दी गई। जैसे ही गांव के लोगों को दवाई फैंकने...
Translate »
error: Content is protected !!