15 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by

होशियारपुर  :  गांव चक्क सामना में आज दोपहर में खेलते समय एक तीन साल का बच्चा बोरबेल के गड्ढे में गिर गया।  गहरे गड्ढे में गिरे बच्चे को निकलने के NDRF की टीम जुटी हुई है।

तीन वर्षीय वंश घर के पास ही खेल रहा था। परिवार ने करीबन 15 दिन पहले गड्ढा करवाया था। जमीन से बोर की पाइप ऊपर है, लेकिन करीबन 15 फुट गड्ढे को भरा नहीं था। जिसके चलते आज दोपहर तीन बजे बच्चा गोद खेलते हुए बोर के पास पहुंच गया। मिट्टी रेतीली होने से उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गड्ढे में जा गिरा। बच्चे को गिरता देख परिवार के लोगों ने बच्चे को बोर वेल में गिरता देख तुरंत सूचना पुलिस को दी।  डीसी आशिका जैन और एसएसपी संदीप मालिक मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। बचाव टीम ने पाइप की मदद से गड्ढे के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था की ताकि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत न हो। उधर  युद्ध स्तर पर जेसीबी की मदद से गड्ढे को आसपास से चौड़ा किया गया।

एसएचओ किरण सिंह ने बताया कि बच्चा पाइप के अंदर नहीं गड्ढे में गिरा है। बच्चा ठीक है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीसी होशियारपुर आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान कजुड़ संभाली रखी  है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस मुलाजिमों को बड़ा तोहफा : नई पुलिस भर्ती में पुलिस मुलाजिमों के बच्चों के लिए : दो फीसदी कोटा निर्धारित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार द्वारा लगातार अहम फैसले लिए जा रहे हैं तथा लोक हित में बड़े ऐलान हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री मान द्वारा पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार...
article-image
पंजाब

जीरा में AAP का बड़ा सियासी दांव, गुरप्रीत सिंह सेखों समर्थकों समेत पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, विपक्ष के सवालों के बीच बोले- कई बार परिस्थितियां इंसान को गलत कदम उठाने पर मजबूर करती हैं जीरा/फिरोजपुर, 6 सितंबर। पंजाब की सियासत...
Translate »
error: Content is protected !!