15 मार्च को होगा कैंपस इंटरव्यू -जिला रोजगार कार्यालय चंबा में : संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु और मोहाली में संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवार को पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा जिसके लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगिन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉगिन आईडी बनाने के पश्चात ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण को पूर्ण करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं बारहवीं के अलावा फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक व्हीकल तथा इलेक्ट्रिकल व्यवसाय में आईटीआई, व मैकेनिकल में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 11250 रुपए से लेकर 19000 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार शैक्षण योग्यता के मूल प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र आधार कार्ड पर्ची लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात के दूरस्थ गांव रखेड़ को सड़क सुविधा होगी उपलब्ध : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

राज्य सरकार का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय ऐतिहासिक कहा, राज्य सरकार के अभूतपूर्व निर्णयों का परिणाम प्रदेश के विद्यालयों का सीबीएसई मानकों पर खरा उतरना एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर रोक : 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 1 जून को शाम 6.30 बजे तक

नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बजा दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसी महीने 16 मार्च को तारीखों का एलान किया। देश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित देहरा (NH-03) में एक खौफनाक सड़क हादसे ने पल भर में दो परिवारों की खुशियां छीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण… सीएम भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख पर कसा तंज

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां...
Translate »
error: Content is protected !!