15 हजार रुपए की जुर्माना : खेत में पराली को आग लगाने वाले गांव बडला के किसान को किया गया

by

सी.आर.एम स्कीम के अंतर्गत ब्लाक के अलग-अलग गांवों में सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही हैं पराली प्रबंधन के लिए मशीने
होशियारपुर, 25 अक्टूबर:
एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब रिमोट सैंसिंग सैंटर लुधियाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बडला तहसील होशियारपुर में पराली को आग लगाने की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर संबंधित गांव में तैनात कलस्टर अधिकारी डा. अधिराज सिंह(वैटनरी अधिकारी), नोडल अधिकारी गुरिंदर सिंह(पंचायत अधिकारी) व पटवारी कुलविंदर सिंह की ओर से मौके का दौरा किया गया। इस दौरान करीब 6 एकड़ क्षेत्र में पराली को आग लगाने की घटना की पुष्टि की गई।
एस.डी.एम ने बताया कि अधिकारियों की ओर से इस दौरान संबंधित किसान परमजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बडला से संपर्क किया गया। किसान की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उक्त किसान को 15000 रुपए का जुर्माना किया गया। इस मौके पर कृषि व किसान कल्याण विभाग से कृषि अधिकारी होशियारपुर-2 दीपक पुरी ने किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सी.आर.एम स्कीम के अंतर्गत ब्लाक के अलग-अलग गांवों में पराली प्रबंधन के लिए मशीने सब्सिडी पर मुहैया करवाई गई हैं। यदि किसी किसान को पराली प्रबंधन के लिए मशीन की जरुरत है तो वह ब्लाक कृषि कार्यालय में संपर्क करें परंतु किसी भी हालत में पराली को आग न लगाएं व वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी धर्मवीर शारदा, सरपंच हरिपाल सिंह व अन्य किसान भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत चब्बेवाल विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अनोखी पहल

संपूर्ण संत समाज के आशीर्वाद से नशों के विरुद्ध युद्ध की सफलता के लिए की अरदास – संतों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...
article-image
पंजाब

मल्लपुर अड़कां में परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी : पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की बन गई वजह

अरुण दीवान। नवांशहर : गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व रंगमंच दिवस मनाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व रंगमंच दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह में थीएटर से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!