150 लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मथुरा से फरीदकोट के SBI बैंक का धोखेबाज क्लर्क पकड़ा

by

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के कस्बा सादिक की एसबीआई शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार हुए आरोपित अमित ढींगरा को आखिर पुलिस द्वारा मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जबकि इस मामले में गिरफ्तार की गई उसकी पत्नी रुपिंदर कौर की जमानत अर्जी बुधवार को स्थानीय अदालत द्वारा खारिज कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सादिक की एसबीआई शाखा में लोगों के खातों, एफडी, लाकर, म्यूच्यूअल फंड, बीमा आदि में बैंक के क्लर्क अमित ढींगरा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार हो गया था। जिसका पता बैंक अधिकारियों को गत 21 जुलाई को उस समय चला था, जब कुछ उपभोक्ताओं द्वारा उनके खातों में गड़बड़ी की शिकायत उनसे की गई थी। लेकिन तब तक आरोपित अमित ढींगरा यहां से फरार हो चुका था।

6 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

इस मामले में बैंक अधिकारियों द्वारा इस मामले में की गई जांच में सामने आया था कि अमित ढींगरा द्वारा लगभग डेढ़ सौ व्यक्तियों के साथ छह करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई थी। गौरतलब है कि अमित ढींगरा पिछले लंबे समय से उक्त बैंक में कार्यरत था और उसके द्वारा लोगों को अपने विश्वास में लेकर यह धोखाधड़ी की गई। उसने लोगों के साथ अपने कार्यकाल में इतना विश्वास बनाया कि लोग अपने लाखों रुपये उसे जमा करने के लिए ऐसे ही दे जाते।

जिसके चलते वह उनके रूपयों को उनके खातों में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेता था। इसके अतिरिक्त म्यूच्यूअल फंड, बीमा व गोल्ड लोन आदि की किश्तें भी उसके द्वारा नहीं भरी गईं। इसके लिए उसने लोगों की एसएमएस सेवा भी बंद कर रखी थी। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस द्वारा उसके खिलाफ केस दर्ज करके जहां इस मामले की जांच शुरू कर दी गई थी वहीं गत 25 जुलाई को उसकी पत्नी रुपिंदर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जांच के अनुसार रूपिंदर कौर के खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है और इस कारण पुलिस द्वारा उसे साजिश में शामिल मानते हुए उसे नामजद करके उसे रिमांड पर लिया गया था। वहीं बुधवार को अमित ढींगरा को पुलिस ने बुधवार सुबह मथुरा की हाईवे स्थित राधा वैली कालोनी से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पुलिस को देख आरोपित नौवीं मंजिल की खिड़की से लटक गया और पकड़ने पर नीचे कूदने की धमकी दी। जिसके पश्चात पुलिस ने अग्निशमन दल को बुलाया और लगभग तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात आरोपित को गिरफ्तार किया जा सका। अब पुलिस द्वारा उसे फरीदकोट लाया जा रहा है।

बता दें कि आरोपित रुपिंदर कौर द्वारा स्थानीय अदालत में अपनी जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी बुधवार को हुई सुनवाई में उसके द्वारा अदालत को बताया गया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि खाता उसका पति अमित ढींगरा ही चलाता था। उसने न तो अपने खाते में पैसे जमा किए हैं और न ही निकाले हैं। लेकिन क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट लवदीप सिंह हुंदल की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री अनमोल गगन मान वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ बंध गईं शादी के बंधन में

जीरकपुर :  पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, आतिथ्य और श्रम मंत्री एवं खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ शादी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हिंदुओं की हत्या, 7 हिंदू लड़किया अगवा : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी द्वारा जारी रिपोर्ट होश उड़ा देने वाली है। इस रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गत सितम्बर महीने दौरान...
article-image
पंजाब

जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए : ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे,

गुरदासपुर : पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट...
article-image
पंजाब

परिजनों का हंगामा : निजी अस्पताल से मोर्चरी एक महिला का शव गायब, पुलिस जांच में जुटी

लु​धियाना। लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई, जब मोर्चरी से एक मृतक महिला का शव गायब होने का मामला सामने आया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर...
Translate »
error: Content is protected !!