150 हुए शार्ट लिस्ट, 350 से ज्यादा नौजवानों ने की शिरकत रोजगार मेले में : प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगे रोजगार मेले में की शिरकत ,अलग-अलग संस्थानों की ओर से चुने नौजवानों को दिए ऑफर लैटर
होशियारपुर, 07 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार मुहैया करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद सबसे पहला निर्णय नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने का था, जिसका नतीजा यह है कि एक वर्ष में पंजाब सरकार ने 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया है। वे आज जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगाए गए रोजगार मेले के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) बलराज सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से आयोजित रोजगार मेले में आज 350 से ज्यादा नौजवानों ने हिस्सा लिया और 150 नौजवानों को अलग-अलग कंपनियों व संस्थानों की ओर से शार्ट लिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में नामी कंपनियों जैसे सोनालिका, क्वांटम पेपर मिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वर्धमान यार्नज व थ्रैड्ज लिमिटेड, होशियारपुर आटोमोबाइल, ए.बी. शूगर लिमिटेड, सैंच्यूर प्लाईवुड, प्रीतिका इंजीनियरिंग कंपोनेेंट्स लिमिटिेड, क्रोमा टाटा इंटरप्राइजेज व अन्य कंपनियों की ओर से भाग लिया गया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग संस्थानों की ओर से चुने गए नौजवानों को ऑफर लैटर दिए व उनसे बातचीत भी की।
ब्रम शंकर जिंपा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ 40 हजार करोड़ रुपए के एग्रीमेंट हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आज राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए प्रदेश के हर जिले में इस तरह के रोजगार मेले लगाए गए हैं। इस प्लेसमेंट अभियान में पोस्ट ग्रैजुएट, ग्रैजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी), आई. टी. आई., डिप्लोमा होल्डर, 12वीं पास, मैट्रिक पास नौजवानों को रोजगार के मौके प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन विभाग इस अभियान के माध्यम से रोजगारदाताओं को योग्य उम्मीदवार ढूंढने के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार के नए मौके प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करने की निरंतर कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेले इसी तरह जारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने आई.टी.आई होशियारपुर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, मोहिंदर राणा के अलावा पार्षद विजय अग्रवाल, प्रदीप कुमार, सतवंत सिंह सियाण, बलविंदर कतना, एडवोकेट अमरजोत सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंचों और पंचों का चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद : दो चरणों में होंगे चुनाव, कारण जानें

पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब ताजा जानकारी हाथ लगी है कि राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो चरणों में कराएगी। पहले चरण...
article-image
पंजाब

80 यूनिट रक्तदान : काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में आयोजित 14वें रक्तदान शिविर में

गढ़शंकर :15 अगस्त: काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 14वां रक्तदान शिविर शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मोटीवेटर भूपेन्द्र सिंह राणा एवं रॉकी मौला द्वारा किया गया।...
article-image
पंजाब

उम्रकैद की सजा – तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने सुनाई

चंडीगढ़, 25 दिसंबर । पंजाब में आतंकवाद के दौरान फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस...
article-image
पंजाब

दाना मंडी होशियारपुर को मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा : आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने चेयरमैन मार्केट कमेटी के साथ किया दाना मंडी का दौरा, मंडी में बुनियादी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश – कहा, नगर निगम के सहयोग से कृषि कचरे के प्रबंधन पर किया...
Translate »
error: Content is protected !!