150 करोड़ की ठगी का आरोप : आम आदमी पार्टी के विधायक और उनकी रियल एस्टेट कंपनी पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज : गुड़गांव की सेक्टर 94 में करीब 100 एकड़ जमीन का मामला

by

मोहाली  :  मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह और उनकी रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड  के खिलाफ अदालत के आदेश पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली- एनसीआर में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एमजीएफ बिल्डर कंपनी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी।  एमजीएफ बिल्डर कंपनी का आरोप था कि जनता लैंड प्रमोटर्स ने एमजीएफ की जमीन पर अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था। लेकिन एग्रीमेंट के तहत उसे प्रोजेक्ट की पेमेंट नहीं की गई। जब मामला अदालत में पहुंचा तो अदालत के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

धोखाधड़ी का मामला   150 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला :  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह धोखाधड़ी का मामला 150 करोड रुपए की ठगी से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत करीब 180 करोड रुपए थी। जिसमें से कुछ पैसे कुलवंत सिंह की तरफ से उन्हें दे दिए गए थे। लेकिन 2021 के बाद उन्होंने कोई पेमेंट नहीं की गई है। इस पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाने में यह मुकदमा दर्ज हुआ है।  गुड़गांव की सेक्टर 94 में करीब 100 एकड़ जमीन का मामला है। इसमें MLA कुलवंत सिंह की पत्नी पर भी आरोप है। इसमें धोखाधड़ी के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज देने का भी आरोप है।

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के घर पिछले साल हुई थी ED की रेड :   मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के घर पिछले साल अक्टूबर महीने में ईडी की रेट हुई थी। इसमें उनके ऊपर आरोप था कि दिल्ली शराब कारोबार में उनकी हिस्सेदारी है। इसलिए शराब घोटाले की जांच के दौरान इन पर यह कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के द्वारा जो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं, उनमें कई प्रकार की अनियमितताएं हैं। उनकी जांच की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुखय मंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डगाणा कलां से बस रवाना : मंत्री डॉ. रवजोत सिंह हलका वासियों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध-सज्जन, धामी

होशियारपुर/शामचुरासी, 4 सितंबर। मुखयमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधानसभा हलका शामचुरासी में पड़ते गांव डगाणा कलां से संगत को श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन करवाने के लिए बस रवाना की गई। बस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

DIG ने थाने में मारा छापा: एसएचओ ड्यूटी छोड़ शराब के में सोता मिला SHO

अमृतसर : अमृतसर देहात में डीआईजी (बॉर्डर रेंज) हरमनबीर सिंह गिल ने गुरुवार को राजासांसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजीत सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी...
Translate »
error: Content is protected !!