1500 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में ही सोनालिका इंडस्ट्री करेगी अपना विस्तार: वाइस चेयरमैन योजना बोर्ड अमृत सागर मित्तल

by

होशियारपुर लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में उद्योग जगत की हस्तियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत
होशियारपुर, 08 अप्रैल:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उद्योगों को प्रफुल्लित करने व उनके विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाली क्लीयरेंस को काफी आसान कर दिया गया है। वे ‘होशियारपुर लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन’ की वार्षिक बैठक के दौरान आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह, एस.डी.एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस, एसोसिएसशन के अध्यक्ष आई.एम.जे.एस. सिद्धू, महासचिव तरुण चावला के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाइयां व अन्य संस्थान अलग-अलग रेगुलेटरी क्लीयरेंस व सेवाएं आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सरकार की ओर से करीब 117 प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें रेगुलेटरी क्लीयरेंस जैसे कि चेंज आफ लैंड यूज, प्रदूषण, फायर, ब्यायलर रजिस्ट्रेशन आदि व अलग-अलग तरह की सर्विसेज जैसे कि सोसायटी रजिस्ट्रेशन, शाप एसटैबलिशमेंट, इंडस्ट्रीयल प्लांट अलाटमेंट, ब्यायलर रिन्यू, प्रदूषण सर्टिफिकेट रिन्यू, एक्साइज व टैक्सेशन संबंधी सर्विसेज आदि एक ही पोर्टल पर मुहैया करवाई जा रही है।
प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल ने कहा कि 1500 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में ही सोनालिका अपने उद्योग का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को लेकर पंजाब सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में नए उद्योग स्थापित करने वालों को काफी लाभ मिलेगा।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले की औद्योगिक इकाईयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने में इंडस्ट्रीज ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर उद्योगों को जिला प्रशासन की ओर से हर जरुरी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
इस मौके पर जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, जी.एन.ए ग्रुप के एम.डी गुरदीप सिंह सीहरा, वर्धमान र्यानज एंड थ्रैड्ज ग्रुप के एम.डी. संजीव नरुला, सोनालिका ग्रुप के डायरेक्टर अक्षय सांगवान, वासल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन संजीव वासल, डी.ए.वी. कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सोनालिका ग्रुप के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा, जे.एस.चौहान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रिंसिपल किरपाल सिंह को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रिंसिपल किरपाल सिंह को शानदार विदाई पार्टी दी गई और सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार , भारी मात्रा में हथियार बरामद

जालंधर : जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट के एक संगठित नेटवर्क को ब्रेक करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में बड़ी मात्रा में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय कांग्रेसी को हाई कमान से टिकट देने की मांग उठाई

हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा गढ़शंकर, 7 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसी नेताओं की बैठक हरवेल सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में स्थानीय कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

समाज सेवी गोल्डी सिंह ने अनाज मंडी सैला खुर्द में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यतन किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना...
Translate »
error: Content is protected !!